Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 25 December : B.R.A. Bihar University के तत्वावधान में होने वाले East Zone Inter-University Women’s Basketball Tournament की तैयारियां जोरों पर हैं। टूर्नामेंट के औपचारिक उद्घाटन से पहले सभी प्रतिभागी टीमों के प्रबंधकों और प्रशिक्षकों के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में टूर्नामेंट के कार्यक्रम, नियम और अन्य आवश्यक जानकारियां साझा की गईं।

East Zone Inter-University Women’s Basketball Tournament

East Zone Inter-University Women's Basketball Tournament की तैयारियां पूरी,कल औपचारिक उद्घाटन
East Zone Inter-University Women’s Basketball Tournament की तैयारियां पूरी,कल औपचारिक उद्घाटन
East Zone Inter-University Women's Basketball Tournament की तैयारियां पूरी,कल औपचारिक उद्घाटन
East Zone Inter-University Women’s Basketball Tournament की तैयारियां पूरी,कल औपचारिक उद्घाटन

इससे पहले, BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने टूर्नामेंट के आयोजन स्थल एलएन मिश्रा कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी तैयारियों का जायजा लिया और सभी तैयारियों से काफी संतुष्ट नजर आए। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कहा, यह टूर्नामेंट न केवल महिलाओं में खेल भावना को बढ़ावा देगा बल्कि विश्वविद्यालय में खेलों के प्रति जागरूकता को भी बढ़ाएगा। प्रो. राय ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा से खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और यह टूर्नामेंट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

East Zone Inter-University Women's Basketball Tournament की तैयारियां पूरी,कल औपचारिक उद्घाटन
East Zone Inter-University Women’s Basketball Tournament की तैयारियां पूरी,कल औपचारिक उद्घाटन
Women's Basketball Tournament

बैठक में विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउंसिल के मेंटर, पूर्व आईएएस डॉ. संजय सिन्हा ने प्रतिभागी विश्वविद्यालयों के प्रबंधकों और प्रशिक्षकों को मुजफ्फरपुर, बिहार विश्वविद्यालय और एलएन मिश्रा कॉलेज के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया। डॉ. सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों से इस ऐतिहासिक स्थल पर आयोजित हो रहे टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए एक गौरव का क्षण है।

Advertisements

धन्यवाद ज्ञापन स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ कांतेश कुमार ने किया।

मौके पर प्रो कल्याण कुमार झा, डॉ शर्तेंदु शेखर, डॉ नवीन कुमार, अभिजीत यादव, डॉ शंकर सिंह झा, महेंद्र प्रसाद, रविशंकर कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.