Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 November : मुजफ्फरपुर में श्रम संसाधन विभाग की ओर से आरडीएस कॉलेज में नियोजन मेला का उद्घाटन हुआ. दो दिवसीय नियोजन मेला 17 नवंबर तक चलेगा. दशवीं से लेकर स्नातक और पोस्ट ग्रैजुएट तक व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की डिग्री लिए सैकड़ों अभ्यर्थी रोजगार मेला में अलग-अलग लगे स्टाल पर अपनी बायोडाटा जमा करने में व्यस्त नजर आए. कुछ कंपनियों के काउंटर पर ज्यादा भीड़ देखी गई.

लाइफ इंश्योरेंस, एलआईसी, एचसीएल, कंस्ट्रक्शन कंपनी, मारुति सुजुकी,कौशल विकास जैसे काउंटरों पर अभ्यर्थियों की ज्यादा भीड़ दिखी. पहले दिन लगभग 425 से युवाओं को नौकरी मिली. दो

दिवसीय नियोजन मेले में 31 कंपनियों ने अपने स्टाल लगाए हैं. जिसमें पहले दिन में लगभग ढाई हजार से भी ज्यादा युवाओं ने अपने बायोडाटा को जमा किया.

Advertisements

नियोजन मेले का का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने किया. दिनभर मेले में कई प्रशासनिक अधिकारी आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहें इनमे भाग ले रहे कंपनियों के उच्च अधिकारी भी शामिल थे. युवाओं में अपनी अपनी पसंद की नौकरी खोजने का गजब उत्साह देखने को मिला.

इसी नियोजन में युवा नौकरी खोज रहे थे तो इसी में अवसर बनाते हुए रजिस्ट्रेशन फॉर्म बेचते नजर आए कई युवक जो इस अवसर का फायदा उठाकर उससे कमाई करने में लगे नजर आए. आज मेले का दूसरा और अंतिम दिन है.

#employment #rdscollege #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.