Muzaffarpur News
Advertisements

Nuzaffarpur 17 November : सकरा थाना के बरियारपुर के झोलाछाप डॉक्टर पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है. 3 अक्टूबर को सुनीता नाम की महिला का दोनों किडनी बरियारपुर के एक झोलाछाप डॉक्टर ने निकाल लिया था. जिसके बाद से वह फरार था .छानबीन में पता चला कि किसी डॉक्टर ने नहीं बल्कि पवन नाम के एक व्यक्ति ने किडनी निकाली है .किडनी निकालने वाला पवन एक मजदूर था जो कोरोना महामारी के समय दवा दुकानों में सुई लगाता था और बाद में एक नर्सिंग होम का संचालक भी बन गया है, जो खेत के एक कोने में एक छोटे से कमरे में चलाया जा रहा था. पवन भूटान भागने की योजना बना रहा था और दिल्ली जाकर एक मित्र के यहां छुपा था.

Social media image of Pawan बहुचर्चित सुनीता किडनी कांड का अपराधी पवन गिरफ्तार

पुलिस की दबिश बढ़ने पर पवन ने बताया कि सुनीता का ऑपरेशन डॉक्टर आरके सिंह ने किया था. ऑपरेशन के बाद सुनीता के होश आने तक डॉक्टर क्लीनिक में ही मौजूद थे उसके बाद वह चले गए थे. पवन ने बताया कि डॉ आर के सिंह के कहने पर ही पवन ने सुनीता को पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया था. सुनीता में लग रहे इलाज में पैसे भी देने को तैयार था पवन .परिस्थिति बिगड़ने के कारण घबरा कर भाग गया.

पवन के अलावा भी तीन और आरोपी है जो सभी फरार बताए जा रहे हैं. किडनी कांड के आरोपी डॉ पवन कुमार डॉक्टर आरके सिंह जितेंद्र कुमार और पवन की पत्नी को अभियुक्त बनाया गया था. जिसमें से केवल पवन ही पकड़ में आया है. पवन ने बताया कि उसने डॉक्टर आरके सिंह से पूछा कि आपने किडनी कैसे निकाल लिया तो उसने कहा कि ट्यूमर समझकर निकाल लिया और दोनों सुजा हुआ था.

Advertisements


गौरतलब है कि यह लोमहर्षक किडनी कांड सकरा थाना के बरियारपुर में 3 सितंबर को हुआ था. ४ सितम्बर को सुनीता की हालत बिगड़ने लगी और अभी भी डायलिसिस पर है जिस बाद में इनका इलाज एम्स पटना और मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ सुनीता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. मुजफ्फरपुर के ७६ वर्षीय सुन्दरलाल किडनी देने मेडिकल कॉलेज अस्प्ताल पहुंचे पर डॉक्टरों की टीम ने इंकार कर दिया.

#muzaffarpur #news #muzaffarpurkidneykand

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.