Headlines

सेलिब्रिटी हैं तो क्या हुआ? Folk Singer Maithili Thakur के साथ Indigo Staff का दुर्व्यवहार

SKJ Law College
Advertisements

लोक गायिका मैथिली ठाकुर दिल्ली से पटना इंडिगो के विमान से आ रही थी. दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके साथ एयरलाइंस कंपनी इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ ने दुर्व्यवहार किया. मैथिली ठाकुर को उनके सामान के साथ रोक दिया.

NEw Delhi 8 September : इंडिगो की मनमानी से यात्री फिर परेशान दिल्ली एयरपोर्ट पर मैथिली ठाकुर को आधे घंटे रोक रखा. कम उम्र में अपने लोकगीत से मैथिली ठाकुर ने प्रसिद्धि पाई है. लोक गायिका मैथिली ठाकुर दिल्ली से पटना इंडिगो के विमान से आ रही थी. दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके साथ एयरलाइंस कंपनी इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ ने दुर्व्यवहार किया.

SKJ Law College

मैथिली ठाकुर को उनके सामान के साथ रोक दिया. ग्राउंड स्टाफ ने आधे घंटे तक रोक कर रखा और उनके म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को साथ लेकर खड़े रहने पर मजबूर किया. उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों ने इस पर विरोध किया तो ग्राउंड स्टाफ ने कहा कि सेलिब्रिटी है तो क्या हुआ. इस घटना के बाद से गायिका मैथिली ठाकुर काफी नाराज हैं.

मैथिलि ठाकुर ने ट्वीट कर जानकारी दी और कहा कि इसकी शिकायतें DGCI से करूंगा. एक कार्यक्रम में भाग लेकर दिल्ली से पटना आ रही थी फ्लाइट नंबर 6E-2022 में फ्लाइट स्टाफ तेजेन्द्र सिंह ने मैथिलि को देख गलत व्यवहार किया और उन्हें चढ़ने से भी रोक दिया. मैथिली ठाकुर ने जानकारी दी ट्वीट के माध्यम से कि तेजेन्द्र सिंह का तरीका बिल्कुल गलत था. यह मामला सबके सामने रखा है और यह भी कहा कि दोबारा इस एयरलाइन में सफर करुंगी या नहीं है सोचना होगा.

बिहार के मधुबनी जिले में स्थित बेनीपट्टी की मैथिली ठाकुर मशहूर लोकगीत गायिका हैं कम उम्र में उन्होंने प्रसिद्धि पाई है देश विदेश में उनके करोड़ों प्रशंसक हैं. मैथिली की संगीत यात्रा 2011 में शुरू हुई थी..फेसबुक चैनल के 9 मिलियन से अधिक फॉलोअर और यूट्यूब पे 2.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 2मिलियन से अधिक फॉलोवर्स है.


आपमें भी ज्यादातर लोग इंडिगो में यात्रा करना पसंद करते हैं पर यात्रा करने के पहले सोंच ले मैथिलि ठाकुर के साथ ऐसा हो सकता तो आप क्या हैं. कुछ दिन पहले इरफ़ान पठान ने भी फ्लाइट स्टाफ की शिकायत की थी. इंडिगो एक पसंदीदा एयरलाइन है इस कारण आजकल उनके स्टाफ का व्यवहार अच्छा नहीं होता है. कुछ यात्री शिकायत करते है और कुछ चुप रह जाते हैं. भारत एविएशन सेक्टर में बुरे दौर से गुजर रहा है. करोड़ों के नुकसान में है एयरलाइन कंपनियां.

#maithilithakur #indigo #indigoairlines