Headlines

International Yoga Day लंगट सिंह कॉलेज और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया.

SKJ Law College DCIM\101MEDIA\DJI_0974.JPG
Advertisements

Muzaffarpur 21 June : International Yoga Day लंगट सिंह कॉलेज और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया. साथ ही तीन दिवसीय योग शिविर का रंगारंग समापन भी हुआ. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने वरीय सहयोगियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया.

International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
SKJ Law College
International Yoga Day Drone shot
SKJ Law College
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day
International Yoga Day

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि  योग  भारत में उत्पन्न एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसे पूरी दुनिया ने आंतरिक और बाह्य स्वास्थ के लिए अत्यन्त प्रभावकारी और कल्याणकारी माना है. योग  के  अंतर्राष्ट्रीय  दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में योग  के अभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास के  कई  लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

International Yoga Day
International Yoga Day

हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् की रही है तथा योग सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करने के लिए एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा की विगत वर्षो में कैम्पस के रखरखाव और सौंदर्यीकरण तथा कैम्पस के ग्रीन कवरेज को बढ़ाने की दिशा में को प्रयास किए गए है उसी का परिणाम ये ग्रीन एंड क्लीन कैम्पस है. प्रो राय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि ये योग शिविर तभी पूर्ण रूपेण सफल होगा जब प्रतिभागी यहां से सीखे आसन और योग विधियों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनायेंगे.

International Yoga Day
International Yoga Day

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो राय ने हार्ट हेल्थ के लिए विभिन्न व्यायामों का प्रशिक्षण भी दिया. योग प्रशिक्षक डॉ प्रदीप कुमार झा ने प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसनों एवम प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया. डॉ फनीश चंद्र ने म्यूजिकल योग तथा बीके डॉ खुशबू ने राजयोग ध्यान का प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम समन्वय बीके भास्कर भाई ने तथा धन्यवाद ज्ञापन दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार ने किया.

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो राय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनएसएस स्वन्यसेवको को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत भी किया. मौके पर प्रो राजीव झा, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, बीके पुष्पा, बीके प्राची , बीके इंजीनियर वीरेंद्र, बीके शिवप्रसाद, बीके बीके अमन, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

#yoga #international_yoga_day #yogaday #news