International Yoga Day : समस्याओं का सबसे सुगम निदान सिर्फ योग और प्रकृति के सानिध्य में ही संभव है- प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय
June 20, 2023 | by Goltoo

Muzaffarpur 20 June : International Yoga Day लंगट सिंह कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन योग प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को कठिन आसनों का प्रशिक्षण दिया. मौके पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि आज के आधुनिक परिवेश में हर व्यक्ति कार्य और अन्य समस्याओं के चलते तनाव और अनेक शारीरिक व्याधियों से त्रस्त है. इन समस्याओं का सबसे सुगम निदान सिर्फ योग और प्रकृति के सानिध्य में अगर संभव है. उन्होंने कहा कॉलेज परिसर की हरियाली, ताजी हवा और प्राकृतिक सुंदरता के बीच योगाभ्यास एक अद्भुत अनुभव है. प्रो राय ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी भारतीय शिक्षा दर्शन, गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सही संदर्भ में छात्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है.

उन्होंने कहा की शिविर के तीसरे दिन योग दिवस के अवसर पर एनसीसी और एनएसएस के सहयोग से छात्रों के बीच पोस्टर, पेंटिंग तथा अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को पारितोषिक दिया जायेगा.

Muzaffarpur News योग शिविर का शुभारंभ – लंगट सिंह कॉलेज योग सोसाइटी और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान मेंhttps://t.co/Pqw35sQCc9#Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 19, 2023
दूसरे दिन प्रशिक्षक डॉ प्रदीप कुमार झा ने सभी प्रतिभागियों से विभिन्न सूक्ष्म व्यायाम जैसे ग्रीवा चालन,स्कंध चालन,कटि चालन तथा पाद संचालन आदि का अभ्यास कराया गया. आसनों में ताड़ासन, व्रक्षासन, नटराज आसन,पार्श्व कोणासन, दंडासन, तितली आसन, मत्स्येंद्रासन, तुलासन, नौकासन, मकरासन, भुजंगासन आदि का अभ्यास कराया. शिविर में डॉ फनीस चंद्र द्वारा म्यूजिकल योगा और बीके सीता बहन द्वारा राजयोग ध्यान करवाया गया, साथ ही प्राचार्य प्रो राय ने भी हास्य योग का प्रशिक्षण दिया.

मौके पर प्रो राजीव झा, ले डॉ. राजीव कुमार, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशीर, डॉ कुमार बलवंत, लंगट सिंह कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन योग प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को कठिन आसनों का प्रशिक्षण दिया.
#Internationalyogaday #Muzaffarpur #yoga

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all