Headlines

International Yoga Day पर RDS College एनएसएस स्वयंसेवकों ने आयोजित किए योगाभ्यास कार्यक्रम

International Yoga Day
Advertisements

Muzaffarpur 20 June : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के एनएसएस इकाई की ओर से आज International Yoga Day सामुदायिक योगाभ्यास शिविर के दूसरे दिन एनएसएस स्वयंसेवकों के द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया। अंजली कुमारी एवम श्रृष्टि प्रसून ने प्राथमिक विद्यालय भिखनपुरा में छोटे छोटे बच्चो को योग अलग अलग योगासन करवाए एवम उन्हे योग के महत्व की जानकारी प्रदान की।

International Yoga Day : RDS College

International Yoga Day : RDS College
International Yoga Day : RDS College


वही ईशा रानी ने एनएसएस के द्वारा गोद लिए गांव माधोपुर सुस्ता में समुदायिक योग शिविर का आयोजन किया जिसमें हर उम्र के लोगों ने योग सीखा एवम उसके महत्व जाना। वही गुंजा कुमारी ने अमरखा में योग शिविर आयोजित किया।

International Yoga Day पर RDS College
International Yoga Day : RDS College


एनएसएस पदाधिकारी डॉ पयोली ने बताया कि इस बार रामदयालु सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से अलग अलग स्थानों पर स्वयंसेवक योग शिविर आयोजित कर लोगों को योगाभ्यास करवाने के साथ साथ इसके शारीरिक एवम मानसिक स्वास्थ्य के लाभ के संबंध में भी लोगों को प्रेरित करने का कार्य कर रहें है।


प्राचार्या डॉ अनिता सिंह ने एनएसएस के द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए एन. एस .एस स्वयंसेवकों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *