www.goltoo.in

Jr Boys Football League किंग कोबरा ए टीम की पुलिस बॉयज पर आसान जीत

July 10, 2024 | by Goltoo

football-1

Muzaffarpur 9 July : आज दिनांक 09 07 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर Boys Football League टूर्नामेंट में पुलिस बॉयज फुटबॉल अकादमी और किंग कोबरा ए टीम के बीच खेला गया जिसमें किंग कोबरा ए टीम ने पुलिस बॉयज फुटबॉल अकादमी को शून्य के मुकाबले 12 गोलों से पराजित कर दिया।

Jr Boys Football League

Boys Football League
Lal Bhai Memorial Jr. Boys Football League

पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है। आज का मैच पुलिस बॉयज फुटबॉल अकादमी और किंग कोबरा ए टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू ,मुहम्मद सलाउद्दीन,वीरेंद्र कुमार यादव, इरशाद मलिक,एवम अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।

Boys Football League
Boys Football League

खेल के शुरुआत से ही किंग कोबरा टीम ने विपक्षी टीम पर दवाब बनाते हुए खेल के 14 वें मिनट में शिवम के द्वारा पहला गोल किया गया पुनः20 वें मिनट में भी शिवम ने दूसरा गोल किया ।खेल के 24 वें मिनट में गोलू 28 वें और 30वें मिनट में नितेश ने और 33 वें मिनट में अंकित राज ने गोल कर अपनी टीम को पहले हाफ में 6 गोलों से आगे कर दिया।मध्यांतर के बाद किंग कोबरा टीम के द्वारा अपना दवाब कायम रखा गया और दूसरे हाफ के 5 वें मिनट में नितेश ,8 वें मिनट में राजकुमार, 10 वें और 13 वें मिनट में पियूष,और 15 वें और 30 वें मिनट में सूरज के द्वारा गोल कर अपनी टीम को 12 गोल से आगे कर दिया

खेल के अंत में किंग कोबरा ए टीम ने पुलिस बॉयज फुटबॉल अकादमी को शून्य के मुकाबले 12 गोलों से पराजित किया। खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में श्री ब्रिजेंद्र चौधरी,मणिराज,दीपक कुमार ,एवम राकेश पासवान के द्वारा किया गया।

टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 10 07 24 को माउंट लिटेरा जी स्कूल और मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के बीच खेला जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all