Headlines

लंगट सिंह कॉलेज और प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 9 November: लंगट सिंह कॉलेज और प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए एक कार्यशाला आयोजित को गई. अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओपी राय ने बताया कि हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने में सभी चालक सुरक्षित रहते हैं तथा सभी को हेलमेट लगाना अनिवार्य है, क्योंकि भारत में सबसे अधिक दोपहिया वाहनों की दुर्घटना में होने वाली मौतों का कारण हेलमेट नहीं लगाना होता है.

SKJ Law College

दो पहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सेफ्टी बेल्ट का उपयोग करना चाहिए. बिना ड्राइविग लाइसेंस के ड्राइविग नहीं करनी चाहिए. ट्रैफिक सिग्नल, स्पीड ब्रेकर और स्पीड लिमिट का खास ध्यान रखना चाहिए. इन सभी नियमों का पालन करने से हादसों से बच सकता हैं. प्रो राय ने कहा जितनी मृत्यु बिहार में कोरोना काल में नहीं हुई उससे कहीं ज्यादा सामान्यत सड़क दुर्घटनाओं में होती है. यह एक गंभीर चिंता का विषय है.

SKJ Law College

इसी कारण यह जरूरी है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर हम सब विचार और आत्मचिंतन करे और सड़क सुरक्षा के उपायों पर जागरूकता फैलाने में सभी लोग मिलजुल कर कार्य करे. प्राचार्य प्रो राय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों एवम अन्य प्रतिभागियों से सड़क सुरक्षा के नियमो के पालन के लिए एक शपथ भी दिलवाया. कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के मोटरसाइकिल रैली के प्रतिभागी भी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी के शिक्षकों द्वारा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमो को विस्तार से बताया गया. मौके पर प्रो टीके डे, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, ब्रह्मकुमारी संस्थान के डॉ फनीश चंद्र, बीके खुशबू बहन , बी के पिंकी बहन तथा धर्मराज के रूप में बी के संजीव भाई मौजूद रहे.

#lscollege #roadsafety #prajapita