www.goltoo.in

मुजफ्फरपुर में शिक्षिका की संदिग्ध स्थिति में मौत

September 12, 2022 | by Goltoo

d

Muzaffarpur 12 September : मुजफ्फरपुर में एक शिक्षिका की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मुजफ्फरपुर के नीम चौक के पास शंकरपुरी मोहल्ले में 26 वर्षीय शिक्षिका घर में पंखे से लटकी पाई गई. काजी मोहम्मदपुर थाना के पड़ाव पोखर और नीम चौक के समीप न्यू कॉलोनी शंकरपुरी में २६ वर्षीय शिक्षिका वंदना कुमारी घर में पंखे से लटकी पाई गई संदिग्ध स्थिति में. परिवार वालों ने दहेज के लिए 20 लाख रुपए नहीं देने पर हत्या की आशंका जताई है.

घटना के विषय में बताया गया की दिवाकर मिश्रा की शादी 2020 में हुई थी. परिवार वाले भगवानपुर रेवा रोड से पहुंच कर हंगामा भी करने लगे. पुलिस मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर शांत किया. मृतका के परिवार वालों ने लिखित शिकायत की है जिसमें पति के साथ ससुराल वालों पर हत्या कर शव को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है. शिकायत में परिवार के सभी सदस्यों को आरोपित किया है. आरोप है परिवार के सभी सदस्यों सास ससुर पति ने दहेज में २०लाख रुपए नहीं देने पर शिक्षिका को पंखे से लटका कर मार डाला.

फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गए हैं. नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने जानकारी दी कि बारीकी से जांच की जाएगी. पुलिस अपने पति और ससुर को हिरासत में लिया है.

#muzaffarpur #bihar #news

RELATED POSTS

View all

view all