www.goltoo.in

Bihar University News : बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 22 केंद्रों पर छात्राओं के लिए और 19 केंद्रों पर छात्रों के लिए

June 10, 2022 | by Goltoo

bu-2

Muzaffarpur 10 June : बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 22 केंद्रों पर छात्राओं के लिए और 19 केंद्रों पर छात्रों के लिए होगी. ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 27605 परीक्षार्थी भाग लेंगे 14885 छात्राएं हैं 12720 छात्र हैं.

बिहार विश्वविद्यालय के 41 केंद्रों की सूची तैयार की गई है. जिसमें 22 केंद्र छात्रों के लिए और 19 छात्राओं के लिए है. बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए मुजफ्फरपुर के परीक्षा केंद्रों को वरीयता में रखा गया है.

B.R.A. Bihar University
adv banner

मुजफ्फरपुर के इन केंद्रों पर छात्राओं के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई है…

विश्वविद्यालय परीक्षा भवन, विश्वविद्यालय सोशल साइंस ब्लॉक वन, सोशल साइंस ब्लॉक टू, डीडी बिहार विश्वविद्यालय, आरडीएस कॉलेज आर्ट्स ब्लॉक,साइंस ब्लॉक और एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, एमपीएस साइंस कॉलेज, एमडीडीएम कॉलेज, एलएस कॉलेज, एलएस कॉलेज आर्ट्स ब्लॉक, एलएस कॉलेज एग्जामिनेशन हॉल, डीएवी पब्लिक स्कूल खबरा, डॉ राम मनोहर लोहिया स्मारक कॉलेज, एलएनटी कॉलेज, एमएसकेबी कॉलेज, नितिश्वर महाविद्यालय, लाइसेन इंटरनेशनल स्कूल मिठनपुरा, आरबीबीएम कॉलेज, रिजोनेंस इंटरनेशनल स्कूल खबरा, राजकीय जिला स्कूल और चेयरमैन स्कूल.


छात्रों के लिए बनाए गए सेंटर हैं ….

श्याम नंदन सहाय कॉलेज ,डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज, रामेश्वर कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल मालीघाट, गर्ल्स पॉलिटेक्निक बेला, सेक्रेड हार्ट स्कूल मालीघाट, रघुनाथ पांडे मेमोरियल कॉलेज बेला, आवासीय उज्जवल विद्यापीठ पोखरिया पीर, डॉल्फिन पब्लिक स्कूल कन्हौली, पीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल नारायणपुर मिठनपुरा, बिजनेस मैनेजमेंट नारायणपुर मिठनपुरा. प्लस टू हाई स्कूल बी बी कॉलेजिएट स्कूल, विद्या विहार हाई स्कूल, मुखर्जी सेमिनरी स्कूल, मारवाड़ी हाई स्कूल, मुजफ्फरपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेला, रेजिडेंशियल मॉनेस्टिक इंग्लिश स्कूलउदयपुर, एलपी शाही कॉलेज मुजफ्फरपुर.

RELATED POSTS

View all

view all