Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 June : पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री एलपी शाही. एसकेजे लॉ कॉलेज की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वतंत्रा सेनानी और कॉलेज के संस्थापक सचिव एलपी शाही की चौथी पुण्यतिथि गुरुवार को लॉ कॉलेज परिसर में मनाई गई.

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें महान नेता राजनेता और सच्चा गांधीवादी बताया. इस मौके पर वृक्षारोपण भी की गई. पूर्व केंद्रीय मंत्री के चौथे पुण्यतिथि पर भूमिहार ब्राह्मण समाज ने सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. बीबीगंज स्थित पूर्व मंत्री अजीत कुमार के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

.

Advertisements

तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कमेटी ने भी गुरुवार को स्वतंत्रा सेनानी और विधायक रहे ललितेश्वर प्रसाद शाही की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. पूर्व केंद्रीय मंत्री के पुत्र हेमंत शाही स्मृति विकास मंच के कैंप कार्यालय पर भी गुरुवार को स्वतंत्रा आंदोलन के योद्धा और विधायक रहे ललितेश्वर प्रसाद शाही की पुण्यतिथि मनाई गई.

Symbolic image

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.