www.goltoo.in

Muzaffarpur News : ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में मुजफ्फरपुर बंद रहा,कारोबार प्रभावित

June 10, 2022 | by Goltoo

BeFunky-collage (35)

Muzaffarpur 10 June : नॉर्थ बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरपुर ने ट्रेड लाइसेंस टैक्स और जलकर के विरोध में चेंबर सभागार से कैंडल मार्च निकाला. चेंबर ऑफिस कार्यालय से लेकर टावर चौक तक जुलूस निकाला गया. टावर चौक पर जुलूस एक सभा में तब्दील हो गई जिसकी अध्यक्षता चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पोद्दार ने किया. महामंत्री सज्जन शर्मा ने कहा कि बिहार के सिर्फ 2 जिले में इस तरह का टैक्स लिया जा रहा है. यह नागरिकों का शोषण है इसे तत्काल वापस लेना चाहिए.

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पोद्दार ने बताया बंद के कारण शहर के बाजार में करीब 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है. सूतापट्टी की अधिकांश बड़ी दुकान नहीं खुलने के कारण व्यापारियों का माल नहीं भेजा जा सका .अन्य सेक्टर की दुकानें भी बंद रही. जिससे बाजार प्रभावित रहा सरैयागंज सूतापट्टी सराफा बाजार की ज्यादातर दुकानें पूरी तरह बंद रहे. कंपनी बाग मीना बाजार बैंक रोड इस्लामपुर सहित अन्य इलाकों की ज्यादातर दुकानें बंद थी.

जन विकास मोर्चा के आह्वान पर व्यापारियों ने एकता दिखाते हुए दुकानें नहीं खोली. हालाँकि दूसरी तरफ कलमबाग अघोरिया बाजार आमगोला इलाकों में बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला

मुजफ्फरपुर के व्यवसाईयों का कहना है कि जीएसटी के तहत वे पहले से प्रोफेशनल टैक्स दे रहे हैं तो ऐसे में ट्रेड लाइसेंस का टैक्स अलग से लेना उचित नहीं है. मुजफ्फरपुर नगर निगम की पिछली बैठक में ट्रेड लाइसेंस को रद्द कर दिया गया था पर मुजफ्फरपुर नगर निगम प्रशासन अपनी मनमानी पर उतरा हुआ है. जन विकास मोर्चा ने जुलुस निकाला और बाजारों को बंद रखा. बाजार को बंद रहने से कारोबार प्रभावित हुए और आम जनता को थोड़ी परेशानी जरूर हुई.

#Muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all