Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 June : मुजफ्फरपुर स्थित आमगोला रोड में चिकन की दुकान के स्टाफ को गोली मार दी गई. गुरुवार देर रात आमगोला मेन रोड पर ओरियंट क्लब के समीप चिकन की दुकान है.

Amgola Muzaffarpur

उनमें से एक दुकान के स्टाफ रोहित कुमार जब कूड़ा फेंकने के लिए सड़क किनारे आए तो अघोरिया बाजार की तरफ से बुलेट पर सवार अपराधी आए और उन्हें गोलियां मारी. गोली मारने के बाद हरिसभा चौक की तरफ भाग निकले.गोली की आवाज सुनकर लोग सहम आगये और कुछ देर के लिए अफरा तफरी माँ महुअल हो गया.


अभी तक कोई जानकारी गोली मारने के कारणों के बारे में खुलासा नहीं हो सका है. दुकान के मालिक संतोष कुमार से पुलिस ने छानबीन की. दुकान मालिक संतोष कुमार से रोहित के बारे में भी पूछताछ की. मोबाइल नंबर भी लिया गया है. रोहित का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. काजी मोहम्मदपुर थाना इंचार्ज सत्येंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी. इन सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है.

Advertisements

#Muzaffarpurnews 

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.