Muzaffarpur News

SKJ Law College में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Advertisements

Muzaffarpur 17 October : SKJ Law College मुजफ्फरपुर में 17 अक्टूबर 2025 को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। निदेशक जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के.के.एन. तिवारी सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और निरीक्षण के बाद परिणाम अन्य प्रतियोगिताओं के साथ घोषित करने की घोषणा की गई।

SKJ Law College में रंगोली प्रतियोगिता

SKJ Law College में रंगोली प्रतियोगिता

एस. के. जे. लॉ कॉलेज, मुजफ्फरपुर में दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे महाविद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, उप प्राचार्य प्रो. बी. एम. आज़ाद, प्रशासक प्रो. रत्नेश कुमार, एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी, प्रो. आशुतोष कुमार, प्रो. मधु कुमारी, प्रो. दीक्षा शशि, डॉ. सत्यव्रत, प्रो. रूपा झा सहित सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

SKJ Law College में रंगोली प्रतियोगिता
SKJ Law College में रंगोली प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में प्री-लॉ IV की पूजा कुमारी, लवली कुमारी, अभिनय चौधरी, एलएलबी III की अराध्या कुमारी, प्रीति कुमारी, सबसिता प्रवीण, एलएलबी II की काजोल कुमारी, दीपशिखा, प्री-लॉ IV की राजलक्ष्मी, प्री-लॉ III की अंशु सिंह, एलएलबी I की मृणाल सहित कई अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रंगोली बनाने वाले प्रतिभागियों को प्रो. मधु कुमारी, प्रो. दीक्षा और प्रो. प्रेरणा कश्यप द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए एवं पूरे कार्यक्रम की देखरेख की गई। प्रतियोगिता के समापन पर निदेशक, प्राचार्य, उप प्राचार्य, प्रशासक और एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी ने कृतियों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर घोषणा की गई कि रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं के परिणाम अन्य प्रतियोगिताओं के परिणामों के साथ जारी किए जाएंगे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.