Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 October : मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित Tirhut School Sports Competition 2025–26 के दूसरे दिन नजारत अधिकारी सौरभ कुमार और उप निदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार की उपस्थिति में खेलों की शुरुआत हुई। छह जिलों से लगभग 1780 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Tirhut School Sports Competition 2nd Days Report

खेल विभाग बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय तिरहुत प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन खेलों का शानदार आगाज़ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नजारत अधिकारी सौरभ कुमार एवं उप निदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

Tirhut School Sports Competition
Tirhut School Sports Competition

दूसरे दिन छः जिलों से लगभग 1780 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। दिनभर खेले गए मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे:

Advertisements

वॉलीबॉल

  • बालिका अंडर-17: मुजफ्फरपुर ने पश्चिमी चंपारण को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की।
  • बालक अंडर-17: पूर्वी चंपारण ने मुजफ्फरपुर को 2-0 से पराजित किया।

कबड्डी

  • बालक अंडर-14: मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को 24-11 से हराया।
  • बालिका अंडर-14: वैशाली ने पश्चिम चंपारण को हराकर जीत दर्ज की।

एथलेटिक्स

  • 100 मीटर बालिका अंडर-14:
    प्रथम – दीपिका कुमारी (पश्चिमी चंपारण)
    द्वितीय – फूल कुमारी (पश्चिमी चंपारण)
    तृतीय – सोनाली कुमारी (पूर्वी चंपारण)
  • 600 मीटर बालिका अंडर-14:
    प्रथम – बिंदिया कुमारी (पश्चिमी चंपारण)
    द्वितीय – रितिका कुमारी (पश्चिमी चंपारण)
    तृतीय – आरती कुमारी (पूर्वी चंपारण)
  • 600 मीटर बालक अंडर-14:
    प्रथम – नूर आलम (पश्चिमी चंपारण)
    द्वितीय – रौशन कुमार (पूर्वी चंपारण)
    तृतीय – सूरज कुमार (शिवहर)
  • 100 मीटर बालक अंडर-14:
    प्रथम – गोविंद कुमार (पश्चिमी चंपारण)
    द्वितीय – अमन राज (वैशाली)
    तृतीय – राजन कुमार (पूर्वी चंपारण)
  • 400 मीटर बालिका अंडर-14:
    प्रथम – बिंदिया कुमारी (पश्चिमी चंपारण)
    द्वितीय – रितिका कुमारी (पश्चिमी चंपारण)
    तृतीय – पीहू कुमारी (पूर्वी चंपारण)
  • 400 मीटर बालक अंडर-14:
    प्रथम – नूर आलम (पश्चिमी चंपारण)
    द्वितीय – रोशन कुमार (पूर्वी चंपारण)
    तृतीय – आदित्य कुमार (पूर्वी चंपारण)
  • लंबी कूद बालक अंडर-14:
    प्रथम – विकास कुमार (पश्चिमी चंपारण)
    द्वितीय – ड्रोन पांडे (पूर्वी चंपारण)
    तृतीय – अमन राज (वैशाली)
  • लंबी कूद बालिका अंडर-14:
    प्रथम – दीपिका कुमारी (पश्चिमी चंपारण)
    द्वितीय – काजल कुमारी (सीतामढ़ी)
    तृतीय – लाडली कुमारी (वैशाली)
  • ऊंची कूद बालिका अंडर-14:
    प्रथम – दीपांजलि कुमारी (पूर्वी चंपारण)
    द्वितीय – अनुष्का कुमारी (पश्चिमी चंपारण)
    तृतीय – लाडली कुमारी (वैशाली)
  • ऊंची कूद बालक अंडर-14:
    प्रथम – अमन कुमार (पूर्वी चंपारण)
    द्वितीय – सूरज कुमार (पश्चिमी चंपारण)
    तृतीय – आयुष्मान सिंह (वैशाली)

फुटबॉल

  • बालिका अंडर-17: पश्चिमी चंपारण ने मुजफ्फरपुर को हराया।
  • बालक अंडर-17: पश्चिमी चंपारण विजेता एवं मोतिहारी उपविजेता रही।

खो-खो

  • बालक अंडर-17: मुजफ्फरपुर ने पश्चिमी चंपारण को 8 अंकों से हराया।
  • बालिका अंडर-17: मुजफ्फरपुर ने पश्चिमी चंपारण को 4 अंकों से हराकर खिताब जीता।

टेबल टेनिस

  • बालिका अंडर-17:
    प्रथम – आशी राय (मुजफ्फरपुर)
    द्वितीय – बागिसा रानी (सीतामढ़ी)
    तृतीय – ओजस्वी (मुजफ्फरपुर) एवं शिवानी कुमारी (सीतामढ़ी)
  • बालक अंडर-17:
    प्रथम – आदित्य रंजन (मुजफ्फरपुर)
    द्वितीय – अभिराज कुमार (मुजफ्फरपुर)
    तृतीय – आयुष्मान सर्राफ (मुजफ्फरपुर) एवं उज्ज्वल कुमार झा (सीतामढ़ी)

बैडमिंटन

  • बालक अंडर-17:
    प्रथम – काव्य कश्यप (मुजफ्फरपुर)
    द्वितीय – हर्ष कुमार (मुजफ्फरपुर)
    तृतीय – रहमते आलम (मुजफ्फरपुर)
  • बालिका अंडर-17:
    प्रथम – अवंतिका ओझा (मुजफ्फरपुर)
    द्वितीय – कीर्ति कुमारी (मुजफ्फरपुर)
    तृतीय – माही उदायिका (सीतामढ़ी)

बॉक्सिंग
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण ओवरऑल विजेता एवं मुजफ्फरपुर उपविजेता रही।

भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)
इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीतामढ़ी ओवरऑल विजेता एवं मुजफ्फरपुर उपविजेता रहा।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक रामकुमार राय शर्मा, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, समरेश कुमार, अंकुश कुमार, लाल बाबू सिंह, राजीव कुमार, मिथिलेश शर्मा, मिथिलेश कुमार सहित संघ के कई टेक्निकल ऑफिशियल का सराहनीय योगदान रहा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.