Muzaffarpur News
Advertisements

मोबाइल छिनतई की घटना मालीघाट में

Muzaffarpur 10 June : मोबाइल छीन भाग रहे युवक को भीड़ ने पकड़कर पीटा. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के माली घाट में एक अपराधी ने विक्रम कुमार के साथ मारपीट की और ₹500 नगद और मोबाइल छीनकर भागा. विक्रम कुमार के शोर मचाने पर लोग जुट गए और छिनतई करने वाला पकड़ा गया. जिसकी जमकर पिटाई की गई.

Symbolic image from internet

सूचना मिलने पर रहे हो मिठनपुरा थाना मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान वैशाली थाना क्षेत्र के दीपक कुमार के रूप में हुई है.

Advertisements

बीएमपी सिक्स के रहने वाले विक्रम कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि बुधवार की रात मालीघाट से जा रहे थे इस दौरान आरोपी युवक स्मैक के नशे में था. मारपीट कर ₹500 और मोबाइल छीन लिया और शोर मचाने पर लोगों ने खदेड़कर पकड़ा. उसके पास से पैसे बरामद हुआ पर मोबाइल बरामद नहीं हुआ.

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.