Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 February : खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित 5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament के उद्घाटन मैच में मुजफ्फरपुर जिला एकादश ने स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी को 1–0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Lalit Vijay Memorial Football Tournament

आज दिनांक 3 फरवरी 2026 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 5वें ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला मुजफ्फरपुर जिला एकादश एवं स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के बीच खेला गया, जिसमें मुजफ्फरपुर जिला एकादश ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी को 1–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament
5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर नगर निगम की उप महापौर श्रीमती मोनालिसा ने किया। इस अवसर पर डॉ. नवीन कुमार, श्रीमती राशि खत्री, श्री अश्वनी खत्री, कुमार उत्पल उर्फ अप्पू जी, श्री पंकज कुमार (जीडी मदर), उदय कुमार (अध्यक्ष, टूर्नामेंट कमेटी), मनीष कुमार (उपाध्यक्ष), राम नरेश ईश्वर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गुब्बारों के माध्यम से टूर्नामेंट के प्रतीक चिन्ह को आकाश में उड़ाया तथा बॉल में किक मारकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।

Advertisements
5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament
5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament

टूर्नामेंट कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों श्रीमती मोनालिसा, डॉ. नवीन कुमार, श्रीमती राशि खत्री, कुमार उत्पल उर्फ पप्पू जी एवं श्री पंकज कुमार (निदेशक, डीडी मर्दन इंटरनेशनल स्कूल) को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Lalit Vijay Memorial Football
Lalit Vijay Memorial Football
Lalit Vijay Memorial Football
Lalit Vijay Memorial Football

मैच के दौरान दोनों टीमों ने बेहतरीन और संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 23वें मिनट में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के डिफेंडर द्वारा डी-एरिया में हैंडबॉल किए जाने पर निर्णायक ने मुजफ्फरपुर के पक्ष में पेनल्टी दी, जिसे जर्सी नंबर 13 रॉबर्ट ने गोल में बदलकर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक मुजफ्फरपुर की टीम एक गोल से आगे रही।

Lalit Vijay Memorial Football

मध्यांतर के बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम सफलता हासिल नहीं कर सकी। खेल समाप्ति पर मुजफ्फरपुर जिला एकादश ने स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी को 1–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

आज के मैच में बेस्ट-22 पुरस्कार मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल टीम के गोलकीपर पीयूष कुमार को अतिथि श्रीमती किरण द्वारा प्रदान किया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका राहुल कुमार ने निभाई, जबकि सहायक निर्णायक के रूप में नीतीश कुमार एवं अलीमुद्दीन तथा चौथे निर्णायक के रूप में विपिन कुमार ने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

टूर्नामेंट सचिव अनिल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि कल दिनांक 4 फरवरी 2026 को टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मुंगेर जिला एकादश एवं हर्नाटांड़ स्पोर्ट्स क्लब, पश्चिमी चंपारण के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.