LS College में सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों का सम्मान समारोह
February 3, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 3 February : LS College में विगत दिनों सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
LS College में सम्मान समारोह
कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने अध्यक्षता की। समारोह में सेवानिवृत्त सदस्यों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के बेहतर समन्वय से ही कोई संस्थान शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त कर सकता है। हमारा कॉलेज हमेशा से ज्ञान के प्रसार में अग्रणी रहा है, और यह समन्वय ही हमारी सफलता का मूल मंत्र है।” उन्होंने आगे जोड़ा, “आज हम उन सदस्यों को सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने वर्षों तक कॉलेज को अपनी सेवाएं दीं।

उनका अनुभव हमारे लिए बहुमूल्य है। हम उनके योगदान को सदैव याद रखेंगे। प्राचार्या ने कहा कि सभी कार्यक्रमों और अवसरों पर कॉलेज प्रशासन इन्हें विशेष रूप से आमंत्रित करेगा ताकि कॉलेज गतिविधियों में इनकी सक्रिय भागीदारी बनी रहे।
समारोह में भौतिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील मिश्रा, मनोविज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एन. एन. मिश्रा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
B.R.A. Bihar University में पीजी अंग्रेजी विभाग में विदाई समारोह एवं नये विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण, सीनेट हॉल में सम्मान समारोह https://t.co/mDR3y1uNlA @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/bGlkPB7SQn
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 2, 2026
इनके अलावा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों रमेश महतो, देव नारायण सिंह और मिथिलेश प्रसाद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. सुनील मिश्रा, प्रो. टीके डे, प्रो. जयकांत सिंह, प्रो. राजेंद्र प्रसाद, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ आनंद कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all