Muzaffarpur 31 March : LNT College Muzaffarpur में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ संजय कुमार सिंह उपस्थित थे। मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय निरीक्षक डॉ.प्रमोद कुमार सिंह उपस्थित थे।
LNT College Muzaffarpur के प्राचार्य

सम्मान समारोह का उद्घाटन पूर्व प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया ।इस अवसर पर बूटा के पूर्व पदाधिकारी डॉ मुनेश्वर सिंह उपस्थित थे। बूस्टा महासचिव डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अवकाश किसी भी शिक्षक के लिए एक नवीन शुरुआत है। डॉ प्रमोद कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि महाविद्यालय एक परिवार की तरह है और यह कार्यक्रम एक पारिवारिक कार्यक्रम है आज उच्च शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा संवेदनशील बनाए जाने की आवश्यकता है ।तर्क शक्ति के आधार पर ही हम उच्च शिक्षा को नई दिशा दे सकते हैं। निवर्तमान प्राचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह कॉलेज मेरे लिए परिवार की तरह है। कॉलेज ने जो प्रेम और सम्मान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। कॉलेज के विकास में मेरी भूमिका की जब जरूरत होगी मैं पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहूंगा।

विधान पार्षद डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय मेरे घर की तरह है, LNT College Muzaffarpur का उत्तरोत्तर विकास हुआ है। जिसे डॉ. संजय कुमार एवं डॉ सुनील कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में किया है। शिक्षकों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए यह दौर कठिन है क्योंकि पदाधिकारी मुख्यमंत्री की भी नहीं सुनते हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षकों को संघर्ष का दामन कभी नहीं छोड़ना चाहिए। संघर्ष का इतिहास स्वर्णिम रहा है और उपलब्धियां का इतिहास उससे भी अधिक ऐतिहासिक है। जब कभी सत्ता और शिक्षक आमने-सामने आए हैं तब शिक्षकों की ही जीत हुई है।
RDS College पोखर का होगा जीर्णोद्धार: प्राचार्य डॉ अनिता सिंहhttps://t.co/4WCrKO7HMp#Muzaffarpur pic.twitter.com/t4QMqxz5n8
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 31, 2024
महाविद्यालय अपने जीवंत अपने में छात्रों के साथ संवाद कायम करता है। विश्वविद्यालय किसी भी स्थिति में प्रोफेसर के हक को मार नहीं सकता है। यह समझना होगा कि उच्च शिक्षा अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर करने का एकमात्र रास्ता है नए प्रचार के रूप में डॉ.विजेंद्र झा ने कहा कि यह महाविद्यालय आकार में भले ही छोटा हो परंतु कार्य कौशल एवं संस्कृति में व्यापक है। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास की गति कभी भी धीमी नहीं पड़ेगी ।साथ ही हमारे सारे कर्मचारी एवं शिक्षक इस महाविद्यालय को उत्कर्ष प्रदान करने के लिए अपना दम-खम लगा देंगे।
Bihar Board Matric Results 2024 बिहार बोर्ड के टॉपर्स को नकद https://t.co/k0IQ6YmtIC #BiharBoardResult pic.twitter.com/c9LIO6aNnP
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 31, 2024
पूर्व प्राचार्य डॉ संजय ने कहा कि महाविद्यालय का नवनिर्माण विकास की नवीन गाथा है इस अवसर पर आस्था दीपाली ने कबीर,अमीर खुसरो एवं गजलों के गायन द्वारा कार्यक्रम में चार-चांद लगा दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई शिक्षकों ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन चितरंजन कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ जितेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे साथ ही नए प्राचार्य के रूप में डॉ विजेंद्र झा ने पदभार ग्रहण किया।
#Muzaffarpur #lntcollege

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।