Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 December : आज दिनांक 17 दिसंबर 2022 को कच्ची पक्की मुजफ्फरपुर स्थित कार्यालय में लोहार कल्याण समिति के तरफ से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें लोहार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया की संसद के पिछले ग्रीष्म सत्र से पूर्व लोहार कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल श्री राम कृपाल यादव जी से मिला था एवं लोहार जाति से संबंधित समस्या के बारे में विस्तार से बताया था तथा इसके संवैधानिक उपचार हेतु आग्रह किया था ।श्री राम कृपाल यादव जी ने आश्वासन दिया था एवं वादा किया था की वह लोहार जाति की समस्या के संवैधानिक उपचार हेतु संसद में बात रखेंगे।

दिनांक 16 दिसंबर 2022 को उन्होंने लोहार जाति के समस्या के समाधान हेतु संसद में बहुत ही अच्छी तरह से एवं विस्तार से अपनी बात को रखा एवं भारत सरकार से अनुरोध किया कि लोहार जाति के समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो ।

श्री राम कृपाल यादव जी द्वारा अपने वादा को निभाने हेतु लोहार कल्याण समिति उनको लोहार जाति के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करता है एवं पटना स्थित आवास पर वापस लौटने पर उनसे लोकस का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर उन्हें धन्यवाद देगा तथा समय की याचना करेगा ताकि एक सभा का आयोजन कर लोकस द्वारा उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जा सके प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष श्री राधेश्याम ठाकुर, नगर अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद शर्मा,अरुण ठाकुर, संजय शर्मा, दयालु शर्मा, सुधांशु भूषण शर्मा, उमेश शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, रणविजय कुमार शर्मा एवं अन्य लोकस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

#muzaffarpur #news #loharkalyan

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.