National News
Advertisements

Muzaffarpur 16 December : पाकिस्तानी जासूसी एजेंटों को भारत के गुप्त तकनिकी जानकारी देने का आरोपी रवि चौरसिया को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार रवि चौरसिया आईएसआई के हनीट्रैप में फंसकर भारत के सरकारी जरूरी गुप्त दस्तावेजों को आईएसआई एजेंटों को देता था, बदले में पैसे उसके अकाउंट में आते थे.

lady, woman, black-160472.jpg

आरोपी मुंगेर के इष्ट जमालपुर का नया विषहरी का रवि चौरसिया है. रवि चौरसिया के व्हाट्सएप पर ईमेल के साथ-साथ मोबाइल की जांच करने पर उसकी करतूतों को पक्का पता चला है. कई गोपनीय कागजात आई एस आई एजेंटों को भेजने के आरोप लगे हैं. इसकी पुष्टि मुजफ्फरपुर के एसपी जयंत कांत ने भी की है.

प्रेस वार्ता कर मुजफ्फरपुर एसएसपी ने जानकारी दी कि केंद्रीय जांच टीम से गोपनीय सूचना के आधार पर लिपिक रवि को भारत के सरकारी दफ्तरों से जुड़ी खुफिया जानकारी आईएसआई को भेजा जा रहा है. इसी आधार पर जांच कर उसे गिरफ्तार किया गया है और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और आगे पूछताछ की जा रही है.

Advertisements


रवि चौरसिया मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड के रजिस्ट्री कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत है. इससे पहले भारी वाहन निर्माता चेन्नई जो रक्षा मंत्रालय के लिए रक्षा मंत्रालय के निर्माण कारखाना चेन्नई में लिपिक के पद पर कार्यरत था जहां टैंक संबंधी अन्य रक्षा उपकरण बनते हैं.


सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान एक झूठे नाम शानवी शर्मा से होती है जो जिसने उसे हनीट्रैप में पैसों का लालच देकर खुफिया दस्तावेजों को व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए आईएसआई को भेजा. इस जानकारी के बदले रवि चौरसिया को मोटी रकम भी मिलती रही. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उसके बैंक के अकाउंट को देखा जा रहा है और उसे फ्रीज कर दिया गया है एसपी जयंत कांत ने बताया कि ऑफिसियल सिक्योरिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और उसके मोबाइल में कई गोपनीय दस्तावेज दिखे हैं जिससे देश की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है.

#honeytrap #topsecret #pakistanispies

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.