Muzaffarpur 20 September : LS College में दिनांक 19 सितम्बर को एमआईटी स्टार्टअप सेल और उद्योग विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 पर एक कैम्पस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया.
LS College बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022
बीबीए सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने की. प्रो राय ने अपने संबोधन में कहा कि यह पॉलिसी बिहार में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और उन्हें समर्थन प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 का उद्देश्य बिहार में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि वे अपने विचारों को वास्तविकता में बदल सकें.

प्रो राय ने कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है तथा अब जरूरी मार्गदर्शन तथा सरकार के सहयोग से उद्यमिता में भी नाम रौशन करेंगे. प्रो राय ने आगे कहा की निरंतर कठिन परिश्रम एवं लगन जीवन के किसी भी लक्ष्य को को सफलता पूर्वक हासिल करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं चाहे वह शिक्षा हो या स्टार्टअप के माध्यम से स्वरोजगार की शुरूआत करना हो.
जिला नोडल पदाधिकारी श्रीमती लवली सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2025 छात्रों और युवा उद्यमियों को अपनी प्रतिभा और नवाचार दिखाने का अवसर देती हैं. उन्होंने नए उद्यमियों को सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और संसाधनों के बारे में जानकारी दी.
LS College एक दिवसीय व्याख्यान-भारतीय ज्ञान परंपरा के वाहक https://t.co/w5eNKglCHE #Muzaffarpur #goltoo pic.twitter.com/vauSNRxm4t
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 18, 2024
एमआईटी स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ संजय कुमार ने बिहार स्टार्टअप पॉलिसी राज्य सरकार द्वारा नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है. इस पॉलिसी का उद्देश्य बिहार के युवाओं को स्टार्टअप्स स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना और आवश्यक संसाधनों, तकनीकी सहायता, और वित्तीय सहयोग प्रदान करना है. उन्होंने प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों के स्टार्टअप से जुड़े प्रश्नों और शंकाओं का समाधान भी किया.
धन्यवाद ज्ञापन LS College आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो एस आर चतुर्वेदी ने किया. कार्यक्रम में स्टार्टअप से जुड़े अच्छे आइडिया देने के लिए छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर डॉ नवीन कुमार, इं. राकेश कुमार, सुजीत कुमार, लालबाबु सिंह, राकेश कुमार, सरोज सिंह, प्रकाश रंजन, प्रेमजीत कुमार, मोहन कुमार, आयुषी कुमारी सही अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।