Headlines

LS College में इंटर विज्ञान गणित पास किए के लिए कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 9 March : LS College लंगट सिंह कॉलेज में एचसीएल कंपनी द्वारा 2023 और 2024 में इंटर विज्ञान गणित पास किए, तथा 2025 में इंटर की वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्रों के लिए कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया.

LS College कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन

LS College में इंटर विज्ञान गणित पास किए के लिए कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन
LS College में इंटर विज्ञान गणित पास किए के लिए कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन
LS College में इंटर विज्ञान गणित पास किए के लिए कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन
LS College में इंटर विज्ञान गणित पास किए के लिए कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन

उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने विद्यार्थियों से ऑनलाइन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उपस्थित होकर अपनी योग्यता का परीक्षण करने का आह्वान किया. प्रो राय ने कहा इस कैंपस ड्राइव से कॉलेज के छात्रों का जहां मनोबल बढ़ेगा वहीं उन्हें नौकरी के लिए आयोजित लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के व्यवहारिक पहलुओं को जानने समझने का मौका मिलेगा.

प्रो राय ने कहा कि कॉलेज के आईक्यूएसी और प्लेसमेंट सेल के सहयोग से सभी विभागो के अंतिम वर्ष के छात्रों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है जिससे प्लेसमेंट ड्राइव के लिए कंपनियों को आग्रह किया जा सके. उन्होंने कहा कि एचसीएल के पिछली कैम्पस ड्राइव में चयनित होकर कॉलेज के कई छात्र कंपनी में सेवा दे रहे हैं. प्रो राय ने कहा कि आज का दौर तेजी से बदल रहे टेक्नोलॉजी का है और फ्रेशर्स के लिए आईटी में कैरियर बनाने का यह बड़ा मौका है.

SKJ Law College

प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 110 छात्र ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल हुए. मौके पर डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ शमशीर अली, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार, इस्तेखार आलम, सरोज सिंह, रजनीश कुमार सिंह तथा प्रभाकर कुमार आदि मौजूद रहे.