Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 April : LS College में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा कॉलेज के संस्थापक स्व. बाबू लंगट सिंह के प्रपौत्र स्व. अलख कुमार सिंह के असामयिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुलाई गई ।

LS College के संस्थापक

अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने की। स्व. अलख कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने अपनी पिछली मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महज कुछ महीने पहले जब वे उनसे मिली थीं, तब वे पूरी तरह सेहतमंद थे। प्राचार्या ने आगे कहा कि आज पूरा महाविद्यालय परिवार स्व. अलख कुमार सिंह के परिवार के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता है, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव का इतना बड़ा कार्य किया है। उनके पूर्वजों के त्याग और दूरदर्शिता के कारण ही यह संस्थान आज उच्च शिक्षा का अग्रणी केंद्र बना हुआ है।

LS College के संस्थापक
LS College के संस्थापक

इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से शोक प्रस्ताव पारित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई।

Advertisements

सभा में श्रद्धांजलि देने वालों में प्रो. एसआर चतुर्वेदी, प्रो. विजय कुमार, प्रो. शैलेंद्र सिन्हा, प्रो. जयकांत सिंह, प्रो. राजीव झा, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ अर्धेंदु, डॉ राजीव कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ आनंद कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.