Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 November : LS College लंगट सिंह कॉलेज में पूर्व शिक्षक स्व. प्रो बागीश्वर नारायण सिंह की पुण्य -तिथि पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा की शुरुआत दिनकर पार्क स्थित बागेश्वरी बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर की गयी।

LS College  में पूर्व शिक्षक स्व. प्रो बागीश्वर नारायण सिंह की पुण्य -तिथि
LS College में पूर्व शिक्षक स्व. प्रो बागीश्वर नारायण सिंह की पुण्य -तिथि

LS College

मौके पर प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि बागेश्वरी बाबू का पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित था. वे उच्च कोटि के शिक्षाविद होने के साथ ही एक कुशल प्रशासक भी थे, और उन्होने जीवनपर्यन्त मूल्यो से समझौता नही किया. प्रो राय ने कहा की बागीश्वर बाबू की मनोविज्ञान के साथ ही स्टेटिस्टिक्स और अन्य विषयों पर भी गहरी पकड़ थी. उन्होने कहा कि छात्रों में नैतिक मूल्यों का बढावा देना तथा उन्हें सत्य के मार्ग पर एकनिष्ठ चलने को प्रेरित करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

श्रद्धांजलि देने वालो मे प्रो राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, ऋषि कुमार, सत्येन्द्र कुमार , दीपक कुमार सहित अन्य शामिल रहे.

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.