Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 May: दिवंगत पंकज कुमार के के नाम पर पंकज सर क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की घोषणा की गई. आपको बता दें पंकज कुमार मुजफ्फरपुर जिले के एक के जाने-माने क्रिकेटर थे जिनकी मृत्यु कोरोनावायरस के कारण पिछले वर्ष हो गई थी.

उनके निधन के 1 साल होने पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुजफ्फरपुर जिले के क्रिकेटर और उनके चाहने वाले इकट्ठे हुए जहां क्रिकेट से संबंधित कई घोषणाएं की गई. मुजफ्फरपुर जिले को क्रिकेट की सुविधा प्रदान करने के लिए पंकज सर क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की जाएगी पंकज को उनके क्रिकेट जगत में कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पंकज सर क्रिकेट एकेडमी के शुरुआत और आने वाले दिनों में पंकज सर क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में मई जून के महीने में एक समर कैंप का आयोजन हो रहा है. इस समर कैंप में क्रिकेट के नेशनल कोच के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा. मुजफ्फरपुर में अक्टूबर महीने में एक राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता कराए जाने की भी घोषणा की गई. इस क्रिकेट प्रतियोगिता का नाम पंकज सर चैलेंजर ट्रॉफी होगा.

पंकज सर क्रिकेट एकेडमी के लोगो और यूनिफार्म का भी अनावरण उनके पिता के द्वारा किया गया. आज इस मौके पर पंकज सर के पिताजी जिनका नाम श्री शिवेंद्र कुमार है मौजूद थे, इनके अलावा श्री अमोद कुमार दत्ता श्री नरेंद्र शर्मा रवि शंकर राम दयालु सिंह कॉलेज, उत्पल रंजन, नीरज शर्मा अजीत कुमार, रंजीत कुमार (अध्यक्ष एमडीसीए), कुमार विवेक, मनीष, सुनील, रोहित मेहता, सुनील कुमार सिन्हा, दिनेश पोद्दार, अतुल प्रियंकर, आशीष कुमार, सचिन कुमार, कौशल कुमार, विशाल कुमार, संदीप कुमार, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे.

Advertisements

#Muzaffarpur #cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.