Muzaffarpur News
Advertisements

सुपर सिक्स के पहले मैच में भारती क्लब जीता

Muzaffarpur 6 May : जिला क्रिकेट लीग में आज भारती क्लब ने स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर को 142 रनों से हराया।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स के पहले मैच में भारती क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 38 ओवर में 254 रन सभी विकेट खोकर बनाएं जिसमें कुणाल किशोर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए वही सरफराज ने 54, चिरंजीवी ने 51,तुषार ने 19 एवं दीपक ने 15 रन बनाए।
गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से सरफराज रिज़वी ने 3, बादल ने 3,निखिल,सौरव,सूरज एवं जसीम ने एक एक विकेट लिए।

Drone View


जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर की पूरी टीम 26 ओवर में 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सौरव ने 36,सौरव कुमार ने 18 एवं विवेक ने 13 रन बनाए।
गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से सरफराज अशरफ ने 4,वाचस्पति ने 3,देवाशीष ने 2 एवं विशाल ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Advertisements


आज के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के सरफराज अशरफ को दिया गया।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं विकास कुमार थे।
कल का मैच: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी बनाम साईं क्रिकेट एकेडमी।

#Muzaffarpur #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.