www.goltoo.in

महिला पुलिस कांस्टेबल भी सुरक्षित नहीं

May 5, 2022 | by Goltoo

const

Muzaffarpur 5 May : महिला पुलिस कांस्टेबल भी सुरक्षित नहीं है. सोनपुर से यात्रा कर रही महिला कांस्टेबल के साथ छेड़खानी की घटना हुई है. महिला कॉन्स्टेबल जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सोनपुर स्टेशन पर सवार हुई थी इसी बीच एक फर्जी जीआरपी के जवान ने आकर जांच के नाम पर छेड़खानी करने लगा. ट्रेन के बोगी में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.

हंगामे के दौरान ही RPF स्कॉर्ट की टीम भी पहुंच गई RPF स्कॉर्ट टीम ने पहचान पत्र दिखाने को कहा तो उसने अपना जीआरपी का स्टाफबताया. पहचान पत्रका दिखाने के नाम पर वह भागने की कोशिश करने लगा, फिर खरीद कर पकड़ लिया गया. गिरफ्तार फर्जी जवान पुरुषोत्तम कुमार सारण जिले के रहर दियारा गांव का रहने वाला है. महिला कॉन्स्टेबल पूर्वी चंपारण के छतौनी क्षेत्र की बताई जा रही हैं और पटना पुलिस कार्यालय में पदस्थापित हैं.

महिला पुलिस कांस्टेबल ने मामला दर्ज करा दिया है. उन्होंने बताया कि छुट्टी के लिए वह घर जा रही थी. इसी बीच सोनपुर जंक्शन से ट्रेन में सवार हुई थी,वहीँ से महिला पुलिस कांस्टेबल का पीछा करने लगा और बैग जांच के नाम पर छेड़खानी करने लगा. इसी बीच RPF स्कॉर्ट टीम आ गई और उसे पकड़ कर सोनपुर जीआरपी के हवाले कर दिया गया. चुकी छेड़खानी का मामला सोनपुर जीआरपी क्षेत्र का था इसलिए और युवक को सोनपुर जीआरपी के हवाले कर दिया गया.

#Biharnews 3Muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all