Muzaffarpur 10 September : LS College के दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार को अखिल भारतीय मानव मिलन द्वारा ‘शिक्षारत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
LS College डॉ. विजय कुमार

यह पुरस्कार उन्हें 21-22 सितम्बर 2024 को सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित अखिल भारतीय मानव मिलन के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा. पुरस्कार मिलने पर डॉ विजय कुमार को बधाई देते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि यह सम्मान पूरे कॉलेज के लिए गौरव को बात है. डॉ. विजय कुमार के कार्यों और जैन धर्म दर्शन पर किए गए कार्यों को सराहना करते हुए प्रो राय ने कहा कि उनका समर्पण और ज्ञान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है.
SKJ Law College मनुपात्रा ई-लर्निंग कोर्स लाभ एवं अनुप्रयोग https://t.co/AKQSK2n7sT #Muzaffarpur #Lawcollege pic.twitter.com/VIpJR313ed
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 10, 2024
भारतीय दर्शन परिषद द्वारा डॉ विजय के पांच लाख रुपए के रिसर्च प्रोजेक्ट को स्वीकृत किए जाने पर भी अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रो राय ने कहा कि कॉलेज प्रशासन विभागो के शोध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा रिसर्च प्रोजेक्ट और पेटेंट आदि के लिए विभागो को हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर है. उन्होंने कहा कि कॉलेज के जिन विभागो में पीजी की पढ़ाई होती है उसने विभागीय स्तर पर रिसर्च सेल बनाए जा रहे हैं जिससे पीजी के छात्र रिसर्च की बारीकियों को समझ सके.
डॉ विजय कुमार को पुरस्कार मिलने पर बधाई देने वालो में पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार, प्रो राजीव झा, प्रो जयकांत सिंह, प्रो एसआर चतुर्वेदी, डॉ एनएन मिश्रा, डॉ साजिदा अंजुम, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ अर्धेंदु, डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ कुमार बलवंत आदि शामिल रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।