Muzaffarpur 4 Deecmber : LS College Health Center लंगट सिंह कॉलेज हेल्थ सेंटर और विवेकानंद नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया.

LS College Health Center
इस शिविर में लगभग 50 लोगो का नेत्र परीक्षण किया गया. जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि आंखों में रोशनी लौटाना सबसे पुनीत कार्य है. इस कार्य के लिए अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए. प्रो राय ने कहा कि कॉलेज हेल्थ सेंटर पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण प्रत्येक सोमवार को 2 बजे से किया जाएगा जिसमे विवेकानंद नेत्रालय के विशेषज्ञ चिकित्सक नेत्र परीक्षण करेंगे.

LS College Health Center
प्रो राय ने कहा कि हेल्थ सेंटर के सुचारू रूप से चलने से कॉलेज के छात्र, शिक्षक, कर्मचारी तथा कॉलेज के आसपास के समाज के सभी वर्गों के लोगो की मूलभूत चिकित्सीय जरुरते पूरा करने में मदद मिल रही है.उन्होंने कहा अच्छा स्वास्थ्य रोगों से मुक्त होने के आलावा किसी व्यक्ति की मानसिक, शारीरिक और सामाजिक ख़ुशहाली को व्यक्त करता है.
लंगट सिंह कॉलेज में देशरत्न Dr. Rajendra Prasad की जयंती https://t.co/OkYqb3BzD4 #Muzaffarpur #goltoo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 3, 2023
प्रो राय ने कहा कॉलेज में प्रशिक्षित योग ट्रेनर द्वारा प्रतिदिन सुबह योग और मेडिटेशन सत्र आयोजित किया जा रहा है. मौके पर प्रो राजीव कुमार, प्रो एनएन मिश्रा, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ नवनीत शांडिल्य, डॉ मुकुंद कुमार, डॉ इम्तियाज, संजय शर्मा,सुजीत कुमार, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।