Headlines

LS College हेल्थ सेंटर में चिकित्सीय परामर्श प्रत्येक कार्यदिवस पर

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 3 April : LS College हेल्थ सेंटर में भारत विकास परिषद के सहयोग से प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह 11 से 1 बजे तक शहर के प्रख्यात चिकित्सक चिकित्सीय परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे.

LS College हेल्थ सेंटर चिकित्सकों का रोस्टर

चिकित्सकों का रोस्टर जारी करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने बताया कि प्रख्यात शल्य चिकित्सक डॉ हरिनारायण भारद्वाज प्रत्येक दिन, सोमवार को होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ सुनील कुमार और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ नवनीत शांडिल्य, वही नेत्र विशेषज्ञ डॉ सत्येंद्र ठाकुर और फिजिशियन डॉ मो समीउल्लाह मंगलवार को डॉ मुकुंद कुमार बुधवार को डॉ सौरभ गुरुवार, डॉ अवधेश प्रसाद सिंह गुरुवार को और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ साधना सिंह और डॉ अवधेश प्रसाद सिन्हा शुक्रवार को तथा डॉ जीएन शर्मा शनिवार को निर्धारित समय पर चिकिस्तीय परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे.

LS College हेल्थ सेंटर में चिकित्सीय परामर्श प्रत्येक कार्यदिवस पर
LS College हेल्थ सेंटर में चिकित्सीय परामर्श प्रत्येक कार्यदिवस पर

प्रो राय ने  कहा कि हेल्थ सेंटर के सुचारू रूप से चलने से कॉलेज के छात्र, शिक्षक, कर्मचारी तथा कॉलेज के आसपास के समाज के सभी वर्गों के लोगो की मूलभूत चिकित्सीय जरुरते पूरा करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा यूजीसी के निर्देश तथा एनईपी 2020 के प्रावधानों के अनुसार हेल्थ सेंटर में मेंटल हेल्थ काउंसलर्स भी उपलब्ध रहेंगे.

प्रो राय ने कहा कि छात्रों के बेहतर मानसिक स्वास्थ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कॉलेज में पिछले एक वर्ष से सुबह में योग सत्र का आयोजन भी किया जा रहा है. मौके पर डॉ एचएन भारद्वाज, डॉ नवीन कुमार, डॉ मुकुंद कुमार, संजय कुमार शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।