Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 July : LS College, मुजफ्फरपुर की सांस्कृतिक टीम ने ‘मेरा युवा भारत’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने विजेता टीम को सम्मानित किया।

LS College की सांस्कृतिक टीम का सम्मान

LS College , मुजफ्फरपुर की सांस्कृतिक टीम ने जिले में आयोजित ‘मेरा युवा भारत’ प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ विषय पर आधारित शॉर्ट फिल्म “The Cost of Addiction Family” ने निर्णायकों को प्रभावित करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर मंगलवार को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने अपने कार्यालय में विजेता टीम को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

विजेता टीम में संस्कृति सर्राफ, अंकिता राज, आशीष कुमार, आशीष राज और विराट आर्या शामिल रहे। टीम द्वारा तैयार की गई शॉर्ट फिल्म में यह प्रभावशाली संदेश दिया गया कि नशे की लत केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित कर उसे बर्बादी की ओर धकेल देती है। फिल्म के सामाजिक संदेश और प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण की व्यापक सराहना हुई।

Advertisements
LS College की सांस्कृतिक टीम का सम्मान
LS College की सांस्कृतिक टीम का सम्मान

सम्मान समारोह के दौरान प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से समाज के एक गंभीर विषय को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास केवल प्रतियोगिता जीतने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि युवा अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को समाज की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की दिशा में भी निरंतर समर्पित करें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी परिचय दे रहे हैं।

प्रो. कनुप्रिया ने अपने संबोधन में कहा कि यदि देश का प्रत्येक युवा अपनी प्रतिभा को समाज की पीड़ा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से जोड़े, तो आने वाले वर्षों में भारत न केवल नशा-मुक्त विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करेगा, बल्कि संवेदनशील, न्यायपूर्ण और मूल्यनिष्ठ समाज के रूप में विश्व के सामने नई पहचान भी स्थापित करेगा।

LS College की कल्चरल कॉर्डिनेटर डॉ. दीपिका कुमारी ने टीम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जन-जागरूकता लाने का प्रभावी मंच भी हैं। उन्होंने कहा कि विजेता टीम ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से यह साबित कर दिया है कि युवा कला के जरिए सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आवाज बन सकते हैं।

इस अवसर पर प्रो. टी.के. डे, डॉ. एस.आर. चतुर्वेदी, डॉ. शैलेंद्र सिन्हा, डॉ. विजय कुमार, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. आनंद कुमार सिंह, सुजीत कुमार सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षकों ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.