Muzaffarpur 12 August : LS College में वोकेशनल पाठ्यक्रमों में नव नामांकित छात्रों के लिए एक प्रेरण सत्र का आयोजन किया गया. कॉलेज सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद डॉ राजभूषण चौधरी रहे तथा अध्यक्षता बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने की. कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय द्वारा अतिथियों के औपचारिक स्वागत से हुआ. साथ ही पुस्तकालय जगत के जनक डॉ एस आर रंगनाथ की जयंती के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुस्तकालय जगत में उनके योगदान को नमन किया.
LS College Induction Meet
अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने अपने संबोधन में छात्रों से अपने पढ़ाई लिखाई, आचरण तथा समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर कॉलेज का ब्रांड एंबेसडर बनने की अपील की. उन्होंने छात्रों को अंतराष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, भारत यूवाओ का देश है देश के युवा अपनी असीमित ऊर्जा और क्षमता से देश को खोई सांस्कृतिक गरिमा वापस लाने और देश को पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभा सकते है. उन्होंने कहा की ये देश की यूवाओ की नैतिक जिम्मेदारी है की अपने सांस्कृतिक विरासत के सहेजने में आगे आकर प्रयास करे.

मुख्य अतिथि मंत्री डॉ राजभुषण चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए वर्तमान समय की मुख्य समस्याओं जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, बढ़ते प्रदूषण, घटते संसाधनों के कारण जल,ऊर्जा, स्वच्छता जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिये नये रास्ते खोजने की दिशा में प्रयास करने की अपील की. उन्होंने छात्रों से योजनाबद्ध तरीके से अपने लिए लक्ष्य निर्धारित करने तथा उसे पूरा करने के लिए संपूर्ण प्रयास करने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत के 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में युवाओं और छात्रों को बड़ी भूमिका होगी.

उन्होंने छात्रों से नेशन फर्स्ट के सिद्धांत पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील भी को. लंगट सिंह कॉलेज की ऐतिहासिक भव्यता को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली सचिवालय सहित अन्य जगहों पर उच्च पदस्थ अधिकारी अक्सर उन्हें बताते हैं कि लंगट सिंह कॉलेज से पढ़े हुए हैं तब कॉलेज के साथ साथ मुजफ्फरपुर का भी गौरव बढ़ता है, तथा इस कॉलेज के संस्थापक के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव और बढ़ जाता है. मंत्री डॉ चौधरी ने प्राचार्य प्रो राय के साथ कॉलेज परिसर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन भी किया.

अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय ने कहा कि यहां पढ़ने वाले छात्र बेहद भाग्यशाली है जिनको ऐसे कॉलेज में पढ़ने का मौका मिला है जिसकी इतनी भव्य ऐतिहासिक विरासत है. छात्रों को नियमित रूप से वर्ग में उपस्थित रहने को अपील करते हुए कहा कि क्लास रूम शिक्षण का कोई विकल्प नहीं है. इंटरनेट और अन्य संचार माध्यमों से सूचना प्राप्त की जा सकती है उनसे ज्ञान नही मिल सकता. उन्होंने छात्रों से अपने गुरु के प्रति सम्पूर्ण समर्पण का भाव रखने की नसीहत देते हुए कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
RDS College में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी https://t.co/PUXNgx2fLz #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/38Gr30NxwJ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 12, 2024
कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ साजिदा अंजुम ने तथा धन्यवाद ज्ञान अंग्रेजी विभाग के प्रो संजीव मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक प्रो टीके डे, कॉलेज इंस्पेक्टर प्रो राजीव कुमार एवं प्रो अरविंद कुमार, वरिष्ठ सीए केके चौधरी, डॉ किशोर पार्थ आदि ने संबोधित किया.
मौके पर प्रो राजीव झा, प्रो फैयाज अहमद, प्रो शैलेंद्र सिन्हा, प्रो एसआर चतुर्वेदी, डॉ विजया कुमार, डॉ अर्धेंदु, डॉ स्वीटी सुप्रिया, डॉ नवीन कुमार, डॉ मनोज शर्मा, डॉ शमशीर अली, सुजीत कुमार, लालबाबू सिंह, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।