Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 September : LS College सभागार में छात्रों के लिए एक प्रेरण सत्र का आयोजन किया गया. उद्घाटनकर्ता तथा मुख्य अतिथि, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्री आशुतोष द्विवेदी रहे, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें अपने जीवन में सफलता के लिए उनका मार्गदर्शन किया.

LS College सभागार

सत्र की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि , प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय और वरीय सहयोगियों द्वारा दीप प्रज्वलन और प्राचार्य प्रो राय द्वारा मुख्य अतिथि के औपचारिक स्वागत तथा सम्मान से हुआ. सत्र को संबोधित करते हुए श्री आशुतोष द्विवेदी ने छात्रों में शिक्षा के महत्व, लक्ष्य निर्धारण और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर दिया. श्री द्विवेदी ने छात्रों को कभी हिम्मत नही हारने की सलाह देते हुए बताया कि कठिनाइयाँ जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन सकारात्मक सोच और मेहनत के माध्यम से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है.

LS College सभागार
LS College सभागार

उन्होंने छात्रों को अपने लिए लक्ष्य निर्धारित करने तथा उसे पूरा करने के लिए पूरा जोर लगा देने की अपील की. उन्होने सभी छात्रों को सबसे पहले जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील करते हुए कहा कि छात्र अपने समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उन्हें निभाने के लिए तत्पर रहें. उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक नागरिक ही समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकते हैं. श्री द्विवेदी ने छात्रों को मोबाइल का स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह देते हुए कहा कि इसका मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी प्रभावित होती है. अ

Advertisements
LS College सभागार
LS College सभागार

पने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा छात्र अपनी असीमित क्षमता और ऊर्जा से कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. उन्होंने छात्रों से अपना भाषाई कौशल बढ़ाने, तथा खेल व आउटडोर गतिविधियों में खुद को शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि छात्र हमेशा खुद को अकादमिक और रचनात्मक रूप से समृद्ध करने के लिए प्रयास करते रहे. प्राचार्य ने छात्रों से अनुशासन का पालन करने और कॉलेज की गरिमा बढ़ाने में योगदान देने की अपील करते हुए कहा अनुशासन छात्रों के व्यक्तिगत और शैक्षिक विकास में मदद करता है. उन्होंने सभी से मिलजुल कर कॉलेज के उत्तरोत्तर सर्वांगीण विकास के लिए समेकित प्रयास करने की अपील भी को.

सत्र को प्रो राजीव झा, प्रो फैयाज अहमद ने भी संबोधित किया. मौके पर प्रो गोपालजी, प्रो एसआर चतुर्वेदी, डॉ अर्धेंदु, डॉ साजिदा अंजुम, डॉ दिलीप कुमार यादव, डॉ नवीन कुमार, डॉ विनीत कुमार,डॉ कुंजेश कुमार, गुरु प्रसाद कश्यप, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.