Muzaffarpur 4 April : LS College के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने वरीय प्राध्यापक प्रो राजीव कुमार को बीएमसी का कोर्स कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया है. प्रो ओमप्रकाश राय ने बताया कि वोकेशनल पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कुछ प्रशासनिक फेरबदल की जरूरत थी, उसी कड़ी में ये निर्णय लिया गया है.
LS College प्रो. राजीव कुमार

प्रो राय ने बीएमसी विभाग में विभागीय स्तर पर सेमिनार, कार्यशाला, विशेष व्याख्यान जैसी शैक्षणिक गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करने को कहा. प्रो राय ने कहा कॉलेज के सभी वोकेशनल कोर्स में मुख्य जोड़ छात्रों के स्किल डेवलपमेंट पर है जिससे रोजगार पाने की उनकी योग्यता बढ़ जाए. प्रो राय ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया और संचार क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है. इस क्षेत्र ने हाल ही में कुछ उद्योगों में प्रभावशाली वृद्धि देखी है, जिनमें प्रसारण, फिल्म निर्माण, विज्ञापन, प्रिंट विज्ञापन, संगीत, इंटरनेट और कई अन्य शामिल हैं. कॉलेज के बीएमसी के छात्र भी इन अवसरों का लाभ उठाए इसके लिए उनके शिक्षण और प्रशिक्षण की उत्तम व्यवस्था की जा रही है.
LS College प्रो ओमप्रकाश राय आंतरिक परीक्षा का निरीक्षण किया https://t.co/JctOKaN2BH #Muzaffarpur #lscollege pic.twitter.com/AWVUPvmiTc
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 3, 2024
पदभार ग्रहण करते हुए प्रो राजीव कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों को रचनात्मक क्षमता का विकास है जो मास मीडिया में सफल करियर बनाने में सबसे जरूरी है. उन्होंने कहा कि छात्रों के प्रैक्टिकल और जॉब ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. साथ ही प्राचार्य प्रो राय ने कॉलेज में इस अकादमिक सत्र से संचालित संगीत विभाग के समन्वयक की जिम्मेदारी मनोविज्ञान विभाग के डॉ एनएन मिश्रा के देने की अधिसूचना भी जारी की. मनोनयन पर प्रो राजीव कुमार और डॉ एनएन मिश्रा को प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो गोपाल जी, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो फैयाज अहमद, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, सुधीर कुमार, ऋषि कुमार आदि ने बधाई दी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।