Muzaffarpur 27 January : LS College में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य आयोजन राजेंद्र स्मृति पार्क में हुआ जहा प्राचार्य प्रो कनुप्रिया ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली.
LS College 77वाँ गणतंत्र दिवस
झंडा फहराने के बाद अपने संबोधन में प्रो कनुप्रिया ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पुरे देश के लिए गौरव और सम्मान है. उन्होंने कहा कि कॉलेज छात्रों के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था तथा छात्र सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है तथा शिक्षको , कर्मचारियों और छात्रों के प्रयास से काफी हद तक इसमें सफलता मिली है. प्रो कनुप्रिया ने परिसर में मौजूद महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया.

कॉलेज सभागार में एनसीसी और एनएसएस के छात्रों द्वारा देशप्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को प्राचार्य ने सम्मानित भी किया.
Asian Waterbird Census 2026: मुजफ्फरपुर में बर्ड काउंट के दूसरे दिन झपहां चौड़, कांटी मन और बनियाराही चौर का सर्वे https://t.co/URL1TWbAUh pic.twitter.com/Aw7D4gr6yh
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 26, 2026
मौके पर प्रो. राजीव झा, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो जयकांत सिंह, प्रो शैलेंद्र सिन्हा, एनओ डॉ राजीव कुमार, डॉ रितुराज कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ आनंद कुमार, गुरु प्रसाद कश्यप सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।