Muzaffarpur 5 April : LS College लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर में सम्राट अशोक की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर स्नातकोत्तर सत्र 2024-26 में नव नामांकित छात्रों के लिए एक स्वागत सह इंडक्शन कार्यक्रम तथा स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत विषय पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया।
LS College सम्राट अशोक की जयंती
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के प्रख्यात शल्य चिकित्सक तथा समाजसेवी डॉ हरिनारायण भारद्वाज तथा रामकृष्ण मिशन मुजफ्फरपुर के सचिव श्री भावात्मानंद जी महाराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता LS College के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने की। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो चौधरी ने अपने संबोधन में छात्रों को आधुनिक शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए मूक पाठ्यक्रमों और स्वयं पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य शिक्षा का व्यापकीकरण है, और ये ऑनलाइन संसाधन इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


उन्होंने छात्रों से वर्गों में नियमित रूप भाग लेने, लाइब्रेरी समय बिताने और व्यसन रहित स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील भी की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने छात्रों का स्वागत किया और उन्हें कॉलेज के नियमों, परंपराओं और शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराया। प्रो राय ने छात्रों से निजी लक्ष्यों के साथ ही सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के विषय जैसे प्रकृति संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, जीवन शैली में सुधार जैसे विषयों पर भी सक्रिय योगदान देने की अपील की। उन्होंने छात्रों से केवल अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों तक सीमित न रहने की सलाह देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की भी जरूरत है। उन्होंने छात्रों से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने और सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की।

स्वामी भावात्मानंद महाराज ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने और मानसिक तथा शारीरिक दोनों रूप से शक्तिशाली बनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं। डॉ हरिनारायण भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति वहां के युवा पीढ़ी की उद्यमशीलता और क्षमता पर निर्भर करती है। एक स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है।
Muzaffarpur Airport : पताही हवाई अड्डे से फिर उड़ान भरने की उम्मीद, 25 करोड़ की मिली मंजूरी – GoltooNews https://t.co/R6RsS7hhyK #Muzaffarpur #Muzaffarpurairport pic.twitter.com/RGYVMKMKBy
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 5, 2025
LS College प्राचार्य प्रो राय ने अतिथियों के साथ परिसर स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा प्राचार्य द्वारा उनके औपचारिक स्वागत से हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम में विषय प्रवेश इंग्लिश विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो संजीव मिश्रा ने, संचालन डॉ शिवेंद्र मौर्य ने, धन्यवाद ज्ञापन डॉ शशिकांत पाण्डेय ने तथा शांति पाठ डॉ दीपिका कुमारी ने किया। कार्यक्रम में प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो विजय कुमार, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ विजय कुमार ने भी अपने संबोधन से छात्रों का मार्गदर्शन किया। मौके पर प्रो राजीव झा, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो शैलेन्द्र सिन्हा, ले. डॉ राजीव कुमार, डॉ अर्धेंदु, डॉ तथागत बनर्जी, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all