Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 April : RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय स्नातकोत्तर प्राचीन इतिहास विभाग सत्र 2023-25 के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण के तहत वैशाली पहुंचे.

RDS College स्नातकोत्तर प्राचीन इतिहास विभाग


*वहां के पुरातात्विक स्थलों का अध्ययन एवं सर्वेक्षण किया।
*वैशाली के गौरवशाली इतिहास को जाना

इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ एम एन रजवी और डॉ ललित किशोर के मार्गदर्शन में स्नातकोत्तर प्राचीन इतिहास विषय के छात्र-छात्राओं ने अशोक स्तंभ, बौद्ध स्तूप, विश्व शांति स्तूप, राजा विशाल का गढ़ और वैशाली पुरातत्व संग्रहालय का सर्वेक्षण एवं अध्ययन किया।

Advertisements
RDS College स्नातकोत्तर प्राचीन इतिहास विभाग

डॉ रजवी ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण छात्रों के लिए सीखने का एक व्यवहारिक तरीका है। छात्रों को नए वातावरण और प्राचीन संस्कृतियों से परिचित होने का अवसर प्राप्त होता है। डॉ रजवी ने बताया कि 600 ईसा पूर्व यहां विश्व के पहले लोकतंत्र की शुरुआत हुई थी। भगवान महावीर का यह जन्मस्थली है। बुद्ध ने अपना अंतिम उपदेश यहीं दिया था और उनके द्वारा दिए ज्ञान का प्रचार- प्रसार पूरे विश्व में हुआ।

RDS College स्नातकोत्तर प्राचीन इतिहास विभाग

छात्रों ने पुरातत्व संग्रहालय में अवस्थित बेसाल्ट पत्थर से निर्मित मनौती स्तूप, भगवान बुद्ध की विभिन्न मुद्राओं में उत्कीर्ण मूर्ति, मृदभांडों का अनूठा संग्रह, मूर्तियों के विभिन्न प्रकार, पशु की मूर्तियों में हाथी, घोड़ा, वृषभ, कुत्ता, बंदर तथा सर्प, प्राचीन मुद्राओं के अनूठा संग्रह, कीमती पत्थरों के मनको का प्रदर्शन, चूड़ियों, हड्डियों तथा सींगो के औजार, अंजनशलाका, प्रस्तर, सांचा, हाथी दांत की वस्तुएं का सर्वेक्षण एवं अध्ययन काफी विस्तार से किया।

डॉ ललित किशोर ने कहा कि संग्रहालय में प्रदर्शित पूरावशेष, सिर्फ वस्तु मात्र न होकर प्राचीन वैभवशाली वैशाली के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है।
प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से छात्रों के अंदर शैक्षिक कौशल, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने इतिहास विभाग के शिक्षकों एवं छात्रों को शैक्षिक भ्रमण के लिए शुभकामनाएं दी है।

छात्र-छात्राओं में अभिषेक, शिवानी, पंखुड़ी, शुभम, निधि, रविशंकर, प्रिंस, फलक, सौरभ, देवलाल, आरती, अब्दुल, श्री मणि, माजिद, पूर्णिमा, विनय तिवारी आदि ने पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.