Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 12 January : LS College में स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज में एक विशेष क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने की।

LS College में स्वामी विवेकानंद जयंती

क्विज का मुख्य विषय डिजिटल इंडिया एंड यूथ रखा गया था। यह विषय आज के डिजिटल युग में युवाओं की भूमिका, भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल, तकनीकी सशक्तिकरण, ऑनलाइन शिक्षा, ई-गवर्नेंस और युवाओं द्वारा डिजिटल क्रांति में योगदान पर केंद्रित था।

LS College में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया
LS College में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया

प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं को राष्ट्र का भविष्य मानते थे। आज का युवा डिजिटल इंडिया के माध्यम से न केवल खुद को सशक्त बना रहा है, बल्कि देश को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे तकनीक का सकारात्मक उपयोग करें और स्वामी जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज के लिए कुछ बेहतर करें।

Advertisements

एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ शशिकांत पाण्डेय ने कहा कि कॉलेज में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होते हैं, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। मौके पर डॉ रीमा कुमारी, डॉ वेद प्रकाश दुबे, डॉ बाणेश्वर शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.