Headlines

LS College में शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों के तमाम मुद्दों पर चर्चा

LS College में शिक्षक संघ की बैठक LS College में शिक्षक संघ की बैठक
Advertisements

Muzaffarpur 16 December : LS College में शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों के तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बुस्टा के अध्यक्ष और महासचिव भी आमंत्रित किए गये थे।

LS College में शिक्षक संघ की बैठक

बुस्टा के अध्यक्ष प्रो अनिल ओझा ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शिक्षकों की उपेक्षा और उनके समस्याओं के प्रति शिथिलता पर निराशा प्रकट की। बुस्टा उपाध्यक्ष जयकांत सिंह ने समस्त शिक्षकों से आह्वान किया किया कि विश्वविद्यालय और उसके ऊपर के स्तर की लड़ाई के लिए संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के साथ कदम से कदम मिला कर चलना होगा।महासचिव प्रो रमेश गुप्ता ने कहा कि संगठित होकर जुझारू संघर्ष करने की आवश्यकता है तभी जाकर अधिकार प्राप्त किया जा सकता है।

LS College में शिक्षक संघ की बैठक
LS College में शिक्षक संघ की बैठक

कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो संजीव मिश्रा ने अध्यक्षीय संबोधन में बुस्टा के संघर्षों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सही रणनीति के तहत संघर्ष करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। इसके पूर्व संघ के महासचिव डॉ राजीव कुमार ने सदन को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

उक्त बैठक में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय प्रशासन से छात्र अनुपात में शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति, समय पर पदोन्नति, छात्रों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति, एनपीएस,पी. एच डी वेतन वृद्धि, स्नातकोत्तर स्तर पर उत्तरपुस्तिका का केंद्रीकृत मूल्यांकन, नामांकन प्रक्रिया में बदलाव, छात्रों के लिए हेल्पडेस्क की स्थापना, सेवा पुस्तिका बनाने,संस्थागत ई मेल आई डी, स्नातक स्तर के आंतरिक परीक्षा का महाविद्यालय में केंद्रीकृत आयोजन, कॉलेज के समय कॉलेज के बंद पड़े दामू चौक द्वार को खोलने, क्रेश खोलने इत्यादि की मांग रखी गई।

बैठक में प्रो राजेंद्र प्रसाद, प्रो सुरेंद्र राय,प्रो विजय कुमार, डॉ रीमा कुमारी, डॉ साजिदा अंजुम,डॉ स्वीटी सुप्रिया, डॉ शिवेंद्र मौर्य, डॉ शशिकांत पांडेय आदि ने भी अपने विचार रखे।

मौके पर प्रो पुष्पा कुमारी,प्रो एस आर चतुर्वेदी,प्रो फैयाज, प्रो सुनील मिश्रा,डॉ राधा कुमारी, अनामिका आनंद, डॉ मुस्तफिज अहद, डॉ अरुण कुमार, डॉ आलोक कुमार, अर्धेंदु, डॉ बाणेश्वर शर्मा, डॉ तथागत बनर्जी, डॉ पंकज चौरसिया, डॉ गौतम कुमार इत्यादि मौजूद रहे।