Headlines

Mandar Fide Rating : बिलो 1800 वर्ग में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू तीसरे स्थान पर

Mandar Fide Rating : बिलो 1800 वर्ग में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू तीसरे स्थान पर Mandar Fide Rating : बिलो 1800 वर्ग में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू तीसरे स्थान पर
Advertisements

Banka 22 February : Mandar Fide Rating – अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त बांका जिला शतरंज संघ एवं बांका जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में खेल भवन, बांका में आयोजित मंदार फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के बिलो 1800 वर्ग में मुजफ्फरपुर के अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Mandar Fide Rating

इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 61 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता कुल 9 चक्रों में खेली गई। अभिषेक सोनू ने 6 अंक अर्जित कर अपने रेटिंग वर्ग में तीसरा स्थान सुनिश्चित किया।

Mandar Fide Rating प्रतियोगिता के दौरान अभिषेक सोनू ने बांका के मानस झा, मधुबनी के अनुभव मिश्रा, पश्चिम बंगाल के राजीव रॉय, भागलपुर के सार्थक शर्मा, बांका के अर्पित कुमार तथा पटना के पार्थवा को पराजित किया।

Mandar Fide Rating : बिलो 1800 वर्ग में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू तीसरे स्थान पर
Mandar Fide Rating : बिलो 1800 वर्ग में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू तीसरे स्थान पर

वहीं प्रतियोगिता के विजेता सुधांशु रंजन के खिलाफ उन्होंने काले मोहरों से खेलते हुए नाइट ओपनिंग से मुकाबले की शुरुआत की। मध्य खेल में अपोजिट कलर बिशप की स्थिति बनने के बाद मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ता नजर आ रहा था, लेकिन एक महत्वपूर्ण क्षण में रुक की गलत चाल चलने से सुधांशु रंजन को प्यादा आगे बढ़ाने का अवसर मिल गया। इसके कारण अभिषेक सोनू को अपना बिशप गंवाना पड़ा और धीरे-धीरे बाजी उनके प्रतिद्वंद्वी के पक्ष में चली गई, जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

अपने रेटिंग वर्ग में शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक सोनू को आयोजकों द्वारा ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं ईनामी राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. विमोहन कुमार, उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन तथा गुरुकुल शतरंज अकादमी के अध्यक्ष दीपक प्रसाद सिंह सहित कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *