www.goltoo.in

Ravi Mehta Memorial Football : सुरेश अचल सुपर सॉकर क्लब की 3-0 से जीत, ठक्कर बाबा हॉस्टल को वॉकओवर

February 20, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-02-20T190734.8031

Muzaffarpur 20 February : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football Muzaffarpur के तहत सुरेश अचल सुपर सॉकर क्लब ने पुलिस ब्वॉयज क्लब को 3-0 से हराया, जबकि चक्कर स्पोर्टिंग क्लब के अनुपस्थित रहने पर ठक्कर बाबा हॉस्टल टीम को वॉकओवर से पूर्ण अंक मिला।

Ravi Mehta Memorial Football Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर के स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 20 फरवरी 2026 को रRavi Mehta Memorial Football Muzaffarpur लीग प्रतियोगिता के तहत दो मैच निर्धारित थे।

पहला मुकाबला सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब और पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ रोहिताश्व तिवारी ने मुहम्मद सलाउद्दीन, राकेश कुमार, सुरेश महतो एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज और संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। सुरेश अचल सुपर सॉकर क्लब के जर्सी नंबर 7 कमलेश कुमार ने 24वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक सुरेश अचल टीम 1-0 से आगे रही।

दूसरे हाफ में भी सुरेश अचल टीम का दबदबा कायम रहा। जर्सी नंबर 14 विक्रम ने 43वें मिनट में दूसरा गोल किया, जबकि जर्सी नंबर 11 यश राज ने 47वें मिनट में तीसरा गोल कर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। अंततः सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब ने पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल क्लब को 3-0 से पराजित कर पूर्ण अंक हासिल किया।

दूसरा मैच ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम और चक्कर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाना था, लेकिन चक्कर स्पोर्टिंग क्लब की टीम मैदान में उपस्थित नहीं हुई। इसके कारण ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम को वॉकओवर का लाभ देते हुए जीत के पूर्ण अंक प्रदान किए गए।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका दीपक कुमार ने निभाई। सहायक निर्णायक के रूप में मुहम्मद सईद और इरशाद मलिक तथा चौथे निर्णायक के रूप में विपिन कुमार उपस्थित रहे।

लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच एमआईटी हॉस्टल फुटबॉल टीम बनाम न्यू स्टार फुटबॉल क्लब तथा दूसरा मैच शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब बनाम आईजी स्पोर्टिंग क्लब के बीच होगा।

RELATED POSTS

View all

view all