Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 April : IAS Academy लंगट सिंह कॉलेज और चाणक्य आईएएस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में कैरियर काउंसलिंग सह सेमिनार का आयोजन किया गया. कॉलेज के परीक्षा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने देश के जाने माने शिक्षाविद और चाणक्य आईएएस के रीजनल हेड (बिहार यूपी) डॉ कृष्णा सिंह का बुके और स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया.

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय का अध्यक्षीय संबोधन
प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय का अध्यक्षीय संबोधन

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय का अध्यक्षीय संबोधन

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की यूपीएससी और बीपीएससी जैसी प्रतियोगिताओ में सफ़लता पूर्ण समर्पण के साथ कड़ी मेहनत पर निर्भर करती है. किसी भी तरह का भटकाव लक्ष्य प्राप्ति में सबसे बड़ी बाधा है. उन्होंने कहा उन्होंने कहा की 6 वर्षो तक बीपीएससी सदस्य के रूप में कार्य करते हुए उनका ये अनुभव है कि सामान्य बच्चे भी अपनी मेहनत, लगन और उचित मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त कर लेते है और अधिक प्रतिभावान बच्चे भी फोकस के अभाव में असफल हो जाते है. उन्होंने छात्रों से किसी न किसी खेल गतिविधियों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा की खेल व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में मददगार है.

चाणक्य आईएएस डॉ कृष्णा सिंह का संबोधन
चाणक्य आईएएस डॉ कृष्णा सिंह का संबोधन Chanakya IAS Academy

चाणक्य आईएएस डॉ कृष्णा सिंह का संबोधन

डॉ कृष्णा सिंह ने अपने संबोधन में सफलता के टिप्स देते हुए कहा परीक्षा कोई भी हो, उसके लिए प्लानिंग परफेक्ट होनी चाहिए. यूपीएससी और बीपीएससी में सफलता के लिए नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत जरूरी है. टीवी और अखबार के जरिये देश-विदेश के घटनाक्रम से नियमित तौर पर अपडेट रहें. उन्होंने कहा एग्जाम क्लीयर करना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं.

Advertisements
IAS Academy
प्रो राजीव झा ,प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय,डॉ कृष्णा सिंह
प्रो राजीव झा ,प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय,डॉ कृष्णा सिंह

प्रो राजीव झा ने अपने संबोधन में कहा की छात्रों का लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए, स्पष्ट लक्ष्य के अभाव में सफलता के लिए अपेक्षित मोटिवेशन नही रहता. मौके पर डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, ऋषव सिन्हा, रवि कुमार सिंह, सुजीत कुमार, अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे.

#lscollege #chanakyaias #iasacademy #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.