www.goltoo.in

R.D.S. College Muzaffarpur कर्मचारी संघ के सचिव बने श्री धीरज कुमार एवं अध्यक्ष बने श्री रामनाथ सिंह

April 19, 2023 | by Goltoo

rds-college-2

Muzaffarpur 19 April : R.D.S. College Muzaffarpur शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सचिव बने श्री धीरज कुमार एवं अध्यक्ष बने श्री रामनाथ सिंह।
राम दयालु सिंह महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से सचिव के रूप में श्री धीरज कुमार चयनित हुए। श्री रामनाथ सिंह को अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वहीं विजय कुमार उपाध्यक्ष के रूप में, श्री पंकज भूषण संरक्षक के रूप में, रवि शंकर कुमार एवं राजकुमार सिंह संयुक्त सचिव के रूप में एवं कार्तिक पूर्णेन्दु कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गए।


इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

 R.D.S. College Muzaffarpur शिक्षकेतर कर्मचारी संघ
R.D.S. College Muzaffarpur शिक्षकेतर कर्मचारी संघ


नव चयनित सचिव श्री धीरज कुमार ने कहा कि निष्पक्ष एवं इमानदारी से कर्मचारियों के हित में पूरा संघ कार्य करेगा। कर्मचारी के हित एवं अधिकार के लिए संघ हमेशा संघर्षरत रहेगा।
संघ के सभी पदाधिकारियों एवं नव चयनित कार्यकारिणी सदस्यों को प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही बधाई देने वालों में परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, पूर्व सचिव उमाशंकर सिंह, बड़ा बाबू श्री शैलेंद्र चौधरी, डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा एवं डॉ ललित किशोर उपस्थित थे।

#rdscollege #Muzaffarpur #news

RELATED POSTS

View all

view all