Muzaffarpur 20 August : आज दिनांक 20/08/2025 को MDDM College की एन.एस.एस. इकाई द्वारा सद्भावना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह आयोजन प्राचार्या डॉ. अल्का जायसवाल के संरक्षण तथा एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शगुफ्ता नाज़ के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
MDDM College सद्भावना दिवस


इस अवसर पर प्राचार्या ने अपने संबोधन में स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को अपने भीतर दया, सहानुभूति, सद्भाव एवं सहयोग की भावना जागृत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में दर्जनों छात्रों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान वंदना विजयलक्ष्मी, द्वितीय स्थान कशिश एवं तृतीय स्थान रुखसार को प्राप्त हुआ।
निर्णायक मंडल में डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. अर्चना तिवारी एवं डॉ. आशा सिंह यादव ने अपनी सहभागिता निभाई।इस मौके पर सभी एन.एस.एस. वॉलंटियर्स ने सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की प्रतिज्ञा भी ली।

कार्यक्रम का सफल संचालन तान्या ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मुस्कान द्वारा किया गया।
MDDM College प्राचार्या प्रो. अलका जायसवाल को विधान पार्षद डॉ. संजय सिंह ने दी शुभकामनाएं https://t.co/CdPkvaahjl #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/JxYx8DhsJx
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 19, 2025
कार्यक्रम में डॉ. राकेश रंजन, डॉ. रिंकू, डॉ. रवि भूषण, डॉ. बिपिन सहित सभी एन.एस.एस. वॉलंटियर्स की उपस्थिति रही।