Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 August : RDS College में टीडीसी पार्ट थर्ड 2025 की परीक्षा की सुचारु व्यवस्था के लिए स्टाफ काउंसिल की बैठक बुलाई गई। प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने बैठक में शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर हाल में कदाचार मुक्त परीक्षा कराई जाएगी। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिबद्धता जताई।

RDS College में स्टाफ काउंसिल की बैठक

RDS College
RDS College

प्राचार्य ने बताया कि सफल परीक्षा संचालन के लिए सुव्यवस्थित पर्यवेक्षण की व्यवस्था की गई है। पर्यवेक्षक दल सभी परीक्षार्थियों पर निगरानी रखेंगे ताकि कोई अनुचित साधनों का उपयोग न कर सके। प्रवेश के समय जांच दस्ता मौजूद रहेंगे जो छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र की जांच करेंगे, इसके साथ ही उनके पास अन्य कागजात न हो इसकी पुष्टि करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया जाएगा।

RDS College

परीक्षा नियंत्रक डॉ जयदीप घोष ने कहा कि सफल परीक्षा संचालन हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Advertisements
RDS College

सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन को सूचना दे दी गई है। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसका खास ध्यान रखा गया। पेयजल व्यवस्था, हाइजीनिक टॉयलेट और मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की गई। कैंपस में प्रवेश के बाद छात्रों को कमरा ढूंढने में दिक्कत न हो इसके लिए माइकिंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही परीक्षार्थियों के लिए मार्गदर्शक दल तैनात रहेंगे।

RDS College

मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ अनिता सिंह, डॉ आरएन ओझा, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ एम हुसैन, डॉ एमएन रजवी, बर्सर डॉ राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ जयदीप घोष, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ नीरज कुमार मिश्र, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ ललित किशोर,डॉ अमोद प्रसाद सिंह, डॉ चौधरी संजय कुमार सिंह, डॉ रवि शंकर कुमार, श्री निर्मल कुमार शर्मा, श्री आशीष रंजन आदि ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए अपने विचार व्यक्त किये।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.