Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 January : 7th Gurukul Chess League – गुरुकुल शतरंज अकादमी मुजफ्फरपुर के द्वारा बालूघाट शाखा के सभागार में सातवीं गुरुकुल शतरंज लीग का आयोजन किया गया।

7th Gurukul Chess League

गुरुकुल की सचिव शिवानी कर्ण ने बताया कि Gurukul Chess League पूर्व में आयोजित छह संस्करणों के आधार पर आयोजित हुई। प्रतियोगिता 5 चक्रों में राउंड रॉबिन पद्धति से खेला गया। टाइम कंट्रोल 10+5 फॉर्मेट मे रखा गया।

5 चक्रों की समाप्ति के उपरांत 8 अंकों के साथ गैंबिट गैंबलर्स ने विजेता का खिताब हासिल किया। 7 अंकों के साथ टैक्टिकल टाइटंस को उपविजेता एवं 7 अंकों के साथ रुक राइडर्स को तीसरे स्थान की प्राप्ति हुई। बालिका टीम में चेस वॉरियर्स को विजेता का खिताब मिला।

Advertisements
7th Gurukul Chess League में गैंबिट गैंबलर्स विजेता,बालिका वर्ग में चेस वॉरियर्स
7th Gurukul Chess League में गैंबिट गैंबलर्स विजेता,बालिका वर्ग में चेस वॉरियर्स

पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा रामदयालु मंडल अध्यक्ष संजीव रंजन सोनू एवं गुरुकुल शतरंज अकादमी के संस्थापक अभिषेक सोनू ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल्स से सम्मानित किया।

इससे पूर्व अंतिम चक्र की बाजी में रुक राइडर्स एवं टैक्टिकल टाइटंस के बीच बाजी ड्रॉ रही। ब्रिलियंट बिशप ने चेस वॉरियर्स को 2-1 से एवं गैंबिट गैंबलर्स ने कैसल कमांडर्स को 2-1 से हराया। प्रतियोगिता निर्णायक की भूमिका में संतोष कुमार रहें।

मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनवर हुसैन ने किया।

पुरस्कृत टीम एवं खिलाड़ी

प्रथम स्थान : गैंबिट गैंबलर्स (आदर्श राज – अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग 1836, मुकुल शरण, प्रियांश सिंह)

द्वितीय स्थान : टैक्टिकल टाइटंस (त्रिशांत कुमार- अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग 1577, राजीव रंजन – अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग 1624, उत्कर्ष कर्ण/प्रज्ज्वल प्रखर

तृतीय स्थान : रुक राइडर्स (रयान अनवर अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग – 1489, आकाश कुमार, कार्तिक कुमार, उज्ज्वल कर्ण)

चतुर्थ स्थान : कैसल कमांडर्स (पारस कुमार अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग 1586, अर्णव राज, अंकित कुमार)

पांचवां स्थान : ब्रिलियंट बिशप (नैतिक मिश्रा- अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग 1502, आदित्य वर्धन सिंह, प्रांजल प्रखर)

प्रथम स्थान (बालिका वर्ग) : चेस वॉरियर्स (समायरा, वान्या श्रीवास्तव, आरुषि)

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.