Headlines

MDDM College अंग्रेज़ी विभाग द्वारा रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती समारोह का भव्य आयोजन

MDDM College MDDM College
Advertisements

Muzaffarpur 7 May : दिनांक 7 मई 2025 को MDDM College एम.डी.डी.एम. कॉलेज, मुज़फ्फरपुर के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा भारतीय साहित्य के विश्वविख्यात रचनाकार, दार्शनिक एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “रवीन्द्रनाथ टैगोर के साहित्यिक एवं दार्शनिक दृष्टिकोण” विषय पर एक स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया।

MDDM College अंग्रेज़ी विभाग

इस अवसर के मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में बिहार विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर तथा अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एस. रॉय को आमंत्रित किया गया। डॉ. रॉय ने अपने वक्तव्य में टैगोर की कृतियों — कहानियों, उपन्यासों एवं गीतांजलि — के माध्यम से आध्यात्मिकता, लैंगिक समानता, राष्ट्रवाद एवं रहस्यवाद जैसे विविध पहलुओं पर गहन और विद्वतापूर्ण चर्चा की। उनके वक्तव्य ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को टैगोर के बहुआयामी दृष्टिकोण से परिचित कराया।

SKJ Law College

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। समारोह की अध्यक्षता MDDM College की प्राचार्या डॉ. कनुप्रिया ने की। मुख्य वक्ता डॉ. बी. एस. रॉय को शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्राचार्या डॉ. कनुप्रिया एवं अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष प्रो. विनीता झा को भी स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन अंग्रेज़ी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. प्रियम फ्रांसिस द्वारा किया गया तथा विषय-प्रवेश की भूमिका डॉ. शगुफ्ता नाज़ ने प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन रवि भूषण द्वारा किया गया।
स्नातक तृतीय वर्ष की छात्राओं ने टैगोर की प्रसिद्ध कविता “जहाँ भय का वातावरण न हो” का सस्वर पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। स्वागत गीत तान्या एवं सिद्धिका द्वारा प्रस्तुत किया गया। सिद्धिका ने अपनी सुरीली आवाज़ में एक बंगाली गीत प्रस्तुत कर गुरुदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्यार्थी श्रृष्टि सलूजा को हाथ से सुंदर चित्रांकन के लिए अंग्रेज़ी विभाग द्वारा सम्मानित किया गया, जिसने टैगोर की छवि को आत्मीयता से साकार किया।

इस गरिमामयी अवसर पर डॉ. शकीला अज़ीम, डॉ. राकेश, डॉ. नवनीता, डॉ. अनुराधा, डॉ. देव श्रुति, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. अभा, डॉ. मैरी मिरांडी, डॉ. प्रांजली, डॉ. रेखा, डॉ. नीरजा, डॉ. स्मिता, डॉ. सदफ़, डॉ. आशा यादव, डॉ. रिंकू, डॉ. नूतन, डॉ. रामदुलार साहनी, डॉ. सुर्बला, डॉ. विपिन, डॉ. संजय एवं रश्मि सहित MDDM College के अनेक शिक्षकगण एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You may also like to read..