Headlines

MIT Muzaffarpur में चार दिवसीय 35 वां प्रांतीय खेलकूद (एथलीट) समारोह का आयोजन होगा

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 15 September: MIT Muzaffarpur (मुजफ्फरपुर इंजीनियरिंग कॉलेज) परिसर में चार दिवसीय 35 वां प्रांतीय खेलकूद (एथलीट) समारोह का आयोजन होगा।
लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा एमआइटी कॉलेज, भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं सरस्वती विद्या मंदिर, केशव नगर, सदातपुर के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रांतीय खेलकूद का आयोजन होगा।

MIT Muzaffarpur में चार दिवसीय 35 वां प्रांतीय खेलकूद

MIT Muzaffarpur में चार दिवसीय 35 वां प्रांतीय खेलकूद
MIT Muzaffarpur में चार दिवसीय 35 वां प्रांतीय खेलकूद


ज्ञात हो कि एमआईटी कॉलेज मुजफ्फरपुर एवं भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के बीच इस तरह के कई कार्यक्रमों को लेकर एमओयू साइन किया जा चुका है।
कार्यक्रम की तैयारी हेतु लोक शिक्षा समिति कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक डॉ सत्यनारायण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। डॉ सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि बिहार प्रांत से लगभग एक हजार स्कूली बच्चे इस खेलकूद कार्यक्रम में भाग लेंगे। खेलकूद का आयोजन 27 सितंबर से 30 सितंबर तक होगा। इसकी तैयारी को लेकर जल्द ही विभिन्न कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा।


बैठक में अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण गुप्ता के साथ सचिव डॉ ललित किशोर, कार्यक्रम संयोजक श्री अभय गुप्ता, श्री ललित कुमार राय, लोक शिक्षा समिति बिहार प्रांत के क्षेत्रीय पर्यावरण प्रमुख पर्यावरणविद् श्री वीरेंद्र राय, श्री अरविंद राय, श्री अजय कुमार, श्री प्रशांत कुमार, श्री अनूप कुमार पांडे आदि उपस्थित थे।